फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Galla mandis remained closed in protest against mandi charge in agra

आगरा: मंडी शुल्क के विरोध में बंद रहीं गल्ला मंडियां, एक दिन में 10 करोड़ का लेनदेन ठप

Fri, 07 Jan 2022 10:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Jan 2022 10:28 PM IST
सार

गल्ला मंडी बंदी के दौरान 425 से ज्यादा प्रतिष्ठानों पर ताले लगे रहे। मोतीगंज, नवीन गल्ला मंडी, तिवारी गली में बैरियर लगाकर विरोध के पोस्टर लगाए गए। 

विज्ञापन
Galla mandis remained closed in protest against mandi charge in agra
मोतीगंज बाजार रहा बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मंडी शुल्क के विरोध में शहर की गल्ला मंडियां शुक्रवार को बंद रहीं। श्रीमोतीगंज खाद्य व्यापार समिति, आगरा खाद्य व्यापार समिति, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, आगरा दाल मिल एसोसिएशन के सदस्यों ने मंडी शुल्क खत्म करने की मांग को लेकर प्रतिष्ठानों पर ताले लगाए रखे। इस वजह से शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये का कारोबार ठप हो गया। 425 से ज्यादा गल्ला प्रतिष्ठानों के बंद होने के कारण खुदरा व्यापारियों को खाद्यान्न की सप्लाई नहीं हो पाई।

विज्ञापन

शुक्रवार को मंडी शुल्क के विरोध में सुबह फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी पर आगरा खाद्य व्यापार समिति ने प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। नवीन गल्ला मंडी के गेट पर प्रदर्शन में व्यापारियों ने मंडी शुल्क की समाप्ति तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। 
विज्ञापन

बारह भाई गली में उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर प्रदेश सरकार से मंडी शुल्क तत्काल हटाने की मांग की। इस बैठक में अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल, राजकुमार गुरनानी, दीपक शर्मा, डीसी मित्तल, मेघराज दियालानी, संत कुमार मंगल, रामप्रकाश, सुनील जैन, योगेश रखवानी, किशोर बुधरानी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुदरा, थोक की बंद रहीं दुकानें
आगरा के साथ जिले की खेरागढ़, फतेहाबाद, किरावली, फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, जगनेर, खंदौली और एत्मादपुर की मंडियों में भी काम बंद रहा। यमुना किनारा स्थित मोतीगंज में व्यापारियों ने काले बैनर, पोस्टर लगाकर मंडी शुल्क का विरोध किया। यहां थोक के साथ खुदरा व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद रखीं। 

दोपहर तीन बजे कार्यालय पर हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि मंडी शुल्क  से इंस्पेक्टर राज की वापसी हो गई है। व्यापारियों का शोषण शुरू हो गया है। देश में कई राज्यों ने मंडी शुल्क खत्म कर दिया, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों के उत्पीड़न में लगी है। इस दौरान श्रीमोतीगंज खाद्य व्यापार समिति अध्यक्ष रमन लाल गोयल सहित व्यापारी मौजूद रहे। 

इंस्पेक्टर राज लौटा
श्रीमोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के अध्यक्ष रमन लाल गोयल ने कहा कि कृषि कानून रद्द किए जाने के बाद मंडी शुल्क फिर से लागू कर दिया गया है। जैसे-तैसे हमें राहत मिली थी, लेकिन फिर से इंस्पेक्टर राज लौट आया। प्रदेश सरकार तत्काल आदेश जारी कर मंडी शुल्क खत्म कराए। 

नहीं सुन रही प्रदेश सरकार
आगरा खाद्य व्यापार समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि देश में कई राज्यों ने मंडी शुल्क खत्म कर दिया है। प्रदेश के व्यापारी तीन महीने से लगातार आंदोलन कर ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन, बंद कर रहे हैं, पर प्रदेश सरकार सुनवाई नहीं कर रही। हमारा भी आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक शुल्क खत्म नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed