फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gagnster act against cow meat sellers

गोवंश का मीट की बिक्री करने वाले तीन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Sun, 23 Jan 2022 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
gagnster act against cow meat sellers
गंजडुंडवारा (कासगंज)। गोमांस की बिक्री करने वाले तीन आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की हैं। इसमें से एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन

तारिक, नाजिम एवं बॉबी निवासी सुजावलपुर तीनों ही आरोपी क्षेत्र में गोकशी कर मीट की बिक्री करते थे। पुलिस को 15 मार्च 2019 को सूचना मिली कि ग्राम सुजावलपुर में तारिक के मकान में तीनों ही आरोपी गोमांस की बिक्री कर रहे हैं। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर तीनों ही आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 50 किलो मीट बरामद किया गया। जिसके सैंपल को प्रयोगशाला भेजा गया। तीनों आरोपियों को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की थी। बाद में जमानत पर रिहा होने के बाद भी गोतस्करी एवं मीट की बिक्री करने में संलिप्त थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली प्रभारी अनूप भारती के द्वारा तीनों ही आरोपियों पर गैंगस्टर का कार्रवाई की हैं। उन्होंने बताया कि तारिक को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया हैं, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी। तीनों आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed