फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   G-20 brainstorm on women empowerment Union Minister Smriti Irani inaugurated session

जी-20: महिला सशक्तिकरण पर मंथन हुआ शुरू, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया सत्र का शुभारंभ

Sat, 11 Feb 2023 11:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 11:25 AM IST
सार

पहले सत्र का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री बेनी रानी मौर्य भी पहुंच चुकी हैं। चार सत्रों में पैनल बनाकर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
G-20 brainstorm on women empowerment Union Minister Smriti Irani inaugurated session
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया सत्र का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जी-20 देशों की पहली बैठक आज है। समिट में आने वाले मेहमान महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भी चिंतन और मंथन करेंगे। पहले सत्र का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री बेनी रानी मौर्य भी इस दौरान मौजूद रहीं। चार सत्रों में पैनल बनाकर चर्चा हुई। 
विज्ञापन

 
होटल ताज कन्वेंशन में समिट शुरू हुई।  पहले सत्र में शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ने कहा कि भारत का जी-20 देशों की अध्यक्षता करना ऐतिहासिक पल है, जो भारत की विश्व बंधुत्व की नीतियों को दर्शता है। सलीमा अहमद ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए फ्रेंडली इन्वायरमेंट होना चाहिए। उनकी सुविधा के अनुसार कार्यालय होने चाहिए।
विज्ञापन


बता दें तदुनिया में महिला सम्मान की सबसे बड़ी निशानी ताजमहल के इस शहर को भारत सरकार ने इस विषय पर चर्चा के लिए चुना है। इस मुद्दे से दुनिया को यह दिखाने की कोशिश है कि 400 वर्ष पहले से न केवल आगरा बल्कि हिंदुस्तान महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

G-20 brainstorm on women empowerment Union Minister Smriti Irani inaugurated session
g-20 - फोटो : अमर उजाला
महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर सत्र का शुभारंभ के साथ ही आगरा चौपाटी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, कमिश्नर अमित गुप्ता, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed