फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   funeral of Army Naib Subedar in Mainpuri

पांच वर्षीय बेटे ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि, छलक पड़ी लोगों की आंखें

Wed, 24 Oct 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Wed, 24 Oct 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
funeral of Army Naib Subedar in Mainpuri
पिता के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाता बेटा - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के बरनाहल में नायब सूबेदार का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सैनिक के शव को सेना के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। पांच वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नवाटेड़ा निवासी 35 वर्षीय अमित प्रताप सिंह चौहान पिता की इकलौती संतान थे। वर्ष 2002 में वो सेना में भर्ती हुए थे। फीरोजनगर राजस्थान मे पोस्टिंग के दौरान 13 अक्तूबर को उनकी प्रोन्नति नायब सूबेदार के पद पर हो गई थी। 
विज्ञापन


उनका तबादला अहमदनगर महाराष्ट्र हो गया था। मंगलवार सुबह को वह फिजिकल बैठल ट्रेनिंग कर रहे थे, तभी अचानक जमीन पर गिर गए थे। उपचार के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह नायब सूबेदार का शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। साथ आए नायब सूबेदार रामकिशन व अन्य सैनिकों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई थी। शव को मुखाग्नि पांच वर्षीय पुत्र शौर्य ने दी है। सैनिकों ने अंतिम सलामी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed