फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Full body massage from girls photos available on whatsapp online booking game of cheating in agra

Agra: हैलो सर, लड़की करेगी फुल बॉडी मसाज, व्हाट्स एप पर भेजी है फोटो, ऑनलाइन बुकिंग, यूं चल रहा था ठगी का खेल

Sat, 22 Oct 2022 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Oct 2022 02:19 PM IST
सार

लोगों को लड़कियों से मसाज का झांसा देते थे। इसके बाद व्हाट्स पर लड़कियों के फोटो भी भेज देते थे। लोगों को मसाज सेंटर का पता देने के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग के लिए खातों में रकम जमा कराते थे।

विज्ञापन
Full body massage from girls photos available on whatsapp online booking game of cheating in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह के हेलो गैंग के सरगना ने इटावा में ठिकाना बनाया था। सोशल मीडिया पर फुल बॉडी मसाज का विज्ञापन देकर लोगों से ठगी कर रहा था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच की। इसके बाद सरगना सहित तीन को पकड़ लिया। सरगना बाह के पिढ़ौरा में पूर्व में पकड़ा गया था।  उनके पास से नकदी भी बरामद की गई है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर देते थे विज्ञापन 

इकदिल थाना के एसओ रणबहादुर सिंह ने बताया कि पिढौरा के रीठई गांव निवासी बंटू निषाद, चित्राहाट के पुरा बीरबल गांव निवासी सोनू राजपूत और जसवंत नगर स्थित फकीरे की मढै़या के यदुनाथ राजपूत को गिरफ्तार किया। बंटू निषाद वर्ष 2021 में बाह में पकड़ा गया था। उसे जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद बंटू ने यदुनाथ और सोनू के साथ गैंग बना लिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर फुल बाडी मसाज का विज्ञापन देने लगे। एक नंबर देते थे, जिस पर कॉल करने पर जानकारी देते थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: फ्री दिवाली गिफ्ट से रहें सावधान, खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, साइबर सेल ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों से मसाज का झांसा

लोगों को लड़कियों से मसाज का झांसा देते थे। इसके बाद व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भी भेज देते थे। लोगों को मसाज सेंटर का पता देने के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग के लिए खातों में रकम जमा कराते थे। खाते में रकम जमा होने के बाद सिम निकालकर फेंक देते थे। आरोपियों के पास से 5 स्मार्ट फोन, 3 कीपेड फोन, 5 सिम कार्ड, एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। एक आरोपी फरार है। 


ये भी पढ़ें - Firozabad: दिवाली पर आतिशबाजी करने से पहले जान लें गाइडलाइन, इन स्थानों पर भूलकर भी न चलाएं पटाखे
Agra: दिवाली से पहले घुल रही रिश्तों में मिठास, गिले-शिकवे भूल दंपती हुए साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed