{"_id":"68280ab56f327b1da108df62","slug":"fsda-confiscated-1-81-lakh-liters-of-soft-drinks-hence-the-action-taken-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एफएसडीए ने 1.81 लाख लीटर शीतलपेय किया जब्त, इसलिए की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एफएसडीए ने 1.81 लाख लीटर शीतलपेय किया जब्त, इसलिए की गई कार्रवाई
Sat, 17 May 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 May 2025 09:34 AM IST
सार
आगरा में एफएसडीए की टीम ने एत्मादपुर के जय मातेश्वरी ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा। थोक व्यापार का लाइसेंस न दिखाने पर 1.81 लाख लीटर शीतलपेय जब्त किया गया।
विज्ञापन
एफएसडीए की टीम ने एत्मादपुर स्थित मातेश्वरी ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में रखे शीतलपेय को किया सीज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने एत्मादपुर स्थित जय मातेश्वरी ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा। संचालक के पास थोक व्यापार का लाइसेंस नहीं था, ऐसे में विभिन्न ब्रांड के 1,81,503 लीटर शीतलपेय सीज किए। इनकी कीमत 84.63 लाख रुपये है। इनके समेत 8 के नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि कंपनी में छापे के वक्त विभिन्न कंपनी के शीतलपेय का भंडारण मिला। मौके पर प्रोपराइटर रामनिवास गोयल मिले। जांच में इनके पास गोदाम का लाइसेंस था, लेकिन थोक व्यापार का लाइसेंस नहीं दिखा पाए। इस पर 34,056 लीटर वेवरेजस स्टिंग, 1,21,425 लीटर कार्बाेनेटेड वाटर माउंट ड्यू और 26,022 लीटर फ्लेवर्ड मिल्क सीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों शीतलपेय के नमूने भी लिए हैं। इसके अलावा टीम ने ताज ईस्ट गेट रामू आइसक्रीम से आइसक्रीम, बाह के ब्रिजेश्वरी डेयरी से मिश्रित दूध, हलवाई की बगीची के कृष्णा जूस से मैंगो शेक, इरादत नगर के शीतल इंटरप्राइजेज ट्रूटी फ्रूटी और वनीला आइसक्रीम का नमूना लेकर भी जांच के लिए भेजा है।