{"_id":"5debe25d8ebc3e1bc0715ce0","slug":"froud-doctor-in-kasganj-kasganj-news-agr4189780160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो झोलाछाप की दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो झोलाछाप की दुकानें सील
विज्ञापन
कासगंज के सहावर में एक झोलाछाप की दुकान का निरीक्षण करते डिप्टी सीएमओ
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहावर में निरीक्षण किया। इस दौरान दो झोलाछाप आवश्यक प्रपत्र नहीं दिखा सके, जिससे उनकी दुकानों को सील कर दिया गया। इसके साथ ही दोनों को प्रपत्र न दिखाने पर प्राथमिकी दर्ज की चेतावनी दी गई।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश टीम के साथ सहावर में निरीक्षण करने पहुंचे। जिससे खलबली मच गई। टीम हीरापुर में राजवीर सिंह की दुकान पर पहुंची। उनसे आवश्यक प्रपत्र मांगे गए, लेकिन वे कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सके। टीम ने रोशन नगर में किशनपाल की दुकान का निरीक्षण किया। उनसे भी टीम ने आवश्यक प्रपत्र मांगे लेकिन वे प्रपत्र नहीं दिखा सके। टीम ने दोनों को झोलाछाप मानते हुए दुकानों को सील कर दिया।
विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कई झोलाछाप चिकित्सक अपनी दुकानों को बंद करके चले गए, जिससे वे जांच के घेरे में आने से बच सकें। डिप्टीसीएमओ ने बताया कि दोनों चिकित्सकों को नोटिस देकर सभी आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि चिकित्सक प्रपत्र दिखा देंगे तो सील हटा दी जाएगी अन्यथा दोनों चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई होगी।