फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   From today, 50 buses of the depot will be on the Delhi route, the rounds will be increased

आज से दिल्ली रूट पर होंगी डिपो की 50 बसें, बढ़ाए जायेंगे फेरे

Mon, 01 Nov 2021 08:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
From today, 50 buses of the depot will be on the Delhi route, the rounds will be increased
कासगंज के बस स्टैंड पर खड़ी बसें। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दीपोत्सव पर्व को मनाने के लिए दिल्ली, नोएडा, गुडगांव सहित अन्य महानगरों से आने वाले यात्रियों की संख्या में खासा इजाफ होने की उम्मीद है। पर्व को लेकर परिवहन विभाग ने तैयारियां की हैं। दिल्ली रुट पर मंगलवार से बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। इस रूट पर 50 बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन

डिपो पर 64 निगम की और 22 अनुबंधित हैं। इस तरह से डिपो का बेड़ा 86 बसों का हैं। दीपोत्सव पर्व को ध्यान में रखते हुए इन बसों में से 50 बसों को से दिल्ली रुट पर लगा गया है। जिससे पर्व मनाने के लिए आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना होगा। डिपो पर शेष बसों को लोकल रुटों पर लगाया हैं।
विज्ञापन

इन बसों में अधिकांश बसें आगरा, बदायूं, बरेली मार्ग के लिए संचालित की जाएंगी। जिससे यहां जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें न हों। बसो के दिल्ली रूट पर लगाने से जो कमी लोकल रुटों पर होगी उसको बसों के फेरों को बढ़ाकर पूरा किया जाएगा। जिससे यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपोत्सव पर्व पर परिवहन विभाग के द्वारा रोडवेज कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। बसों को 2 नवंबर से 11 नवंबर (10 दिन) तक प्रतिदिन 300 किलोमीटर संचालित करने पर 4000 रुपये की एक मुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 9 दिनों तक मानक के अनुसार बसों के संचालन करने पर 350 रुपये प्रतिदिन या एक मुश्त 3150 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालक एवं परिचालकों को 10 दिनों तक निर्धारित मानकों से अतिरिक्त बसों के संचालन पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त दिया जाएगा। वहीं वर्कशॉप कर्मियों को 10 दिनों तक कार्य करने पर 1200 रुपये एवं 9 दिन तक काम करने पर 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बसों का संचालन यात्रियों की संख्या के अनुसार मार्गों पर किया जाएगा। दीपोत्सव पर्व के चलते कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। केवल विषम परिस्थतियों में ही अवकाश मिलेगा। संजीव कुमार, एआरएम कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed