फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   From AI to Stitching, Students Impress Agra DM with Their Skills

आगरा न्यूज: एआई से सिलाई तक...विद्यार्थियों के हुनर ने जीता डीएम का दिल; 50 को मिले प्रमाणपत्र

Tue, 08 Sep 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 10:17 AM IST
सार

विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तहत विद्यार्थियों ने एआई से लेकर सिलाई तक तकनीकी और पारंपरिक हुनर का प्रदर्शन किया। 8000 प्रशिक्षित विद्यार्थियों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 छात्रों को प्रमाणपत्र दिए गए और एआई के प्रभावों पर चर्चा हुई।
 

विज्ञापन
From AI to Stitching, Students Impress Agra DM with Their Skills
एआई को लेकर कार्यशाला के उपरांत जिलाधिकारी मनीष बंसल सर्टिफिकेट देते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तहत आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को विद्यार्थियों ने तकनीक से लेकर पारंपरिक हुनर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के बनाए प्रोजेक्ट देख जिलाधिकारी मनीष बंसल ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके प्रोजेक्ट और सीखी गई गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेने वाले करीब 8000 विद्यार्थियों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन


सोमवार को खंदारी स्थित जेपी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएम ने शिक्षकों से पूछा कि वे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल किस तरह कर रहे हैं। शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं विद्यार्थियों द्वारा एआई का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करने पर डीएम ने उनकी सराहना की। 11वीं के छात्र राज ने केमिस्ट्री से संबंधित प्रोजेक्ट तैयार किया था। डीएम ने प्रोजेक्ट देखकर तारीफ की।
विज्ञापन


इस दौरान एआई के अच्छे और खराब प्रभावों को लेकर शिक्षकों के साथ चर्चा भी हुई। कुछ शिक्षकों ने एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताई। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल तोमर ने बताया गया कि विद्यार्थियों के लिए यह प्रशिक्षण कोड योगी फाउंडेशन की ओर से 13 मई से शुरू हुआ था। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नई तकनीक, कौशल, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार, डीआईओएस द्ववीतय वीपी सिंह, जिला समन्वयक डब्ल्यू एन मिडिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed