फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friendship was made by hiding religion, objectionable photos were taken while unconscious

Agra News: धर्म छिपाकर की दोस्ती, बेहोशी हालत में खींचे आपत्तिजनक फोटो

Thu, 13 Nov 2025 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Friendship was made by hiding religion, objectionable photos were taken while unconscious
आगरा। एक युवक ने धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती की। उसे मिलने के बहाने बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवती के बेहोश होने पर उसके आपत्तिजनक फोटो बना लिए। अब युवती पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहा है। युवती ने लोहामंडी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि वह भगवान टॉकीज के पास कंप्यूटर वर्क करती थी। वहां मुलाकात लोहामंडी निवासी अमन उस्मानी से हुई। उसने अपना नाम केवल अमन बताया। एक दिन अमन ने मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो बना लिए। होश आने पर कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद अमन ने कहा कि वह प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। उसने कहा कि उसकी शादी तय है। वह परिवार की इच्छा से शादी करेगी। इस पर आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर धमकी दी। कहा कि धर्म परिवर्तन कर शादी नहीं की तो वह इन्हें वायरल कर देगा। डर की वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ दी। लेकिन आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed