फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friendship Cup will now be held from June 5

Agra News: अब 5 जून से होगा फ्रेंडशिप कप

Wed, 03 Jun 2026 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Friendship Cup will now be held from June 5
आगरा। मरियम टॉम्ब, सिकंदरा स्थित डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर 2 जून से प्रस्तावित फ्रेंडशिप कप क्रिकेट टूर्नामेंट का बारिश के कारण मंगलवार से शुभारंभ नहीं हो सका। अब यह प्रतियोगिता 5 जून से आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अकादमी के कोच हरवीर सिंह (बंटी) एवं जावेद शमीम ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी की पांच टीमें भाग लेंगी। सभी टीमों के कप्तानों की घोषणा कर दी गई है। टीम रेड की कमान अर्जुन पुंडीर, टीम ग्रीन की धैर्य, टीम ब्लू की जतिन पाल, ब्लैक की युवराज सिंह तथा यलो की शरद को सौंपी गई है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का संचालन कोच हरीश बिष्ट और जेपी माथुर के निर्देशन में होगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में डॉ. अजीत सिंह, डॉ. राजीव पचौरी एवं डॉ. वीपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। कोच ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed