फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friend raped the girl, case filed

दोस्त ने युवती से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Nov 2021 01:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Friend raped the girl, case filed
आगरा। थाना एमएम गेट क्षेत्र की रहने वाली युवती का छह साल से शाहगंज का एक युवक शारीरिक शोषण कर रहा था। उसका मोबाइल से वीडियो बना लिया था। दस लाख रुपये की मांग कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। केस में एससी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन

आरोपी शाहगंज निवासी शाकिर है। छह साल पहले युवती की उससे मुलाकात हुई थे। तब वह पढ़ाई कर रही थी। शाकिर कपड़े का काम करता है। एक दिन आरोपी उसके घर आया और दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो बना लिया। घरवालों से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर की वजह से उसने अपने घरवालों को नहीं बताया।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि बाद में शादी का वादा करने पर वह आरोपी से मिलती रही। कुछ दिन पहले उसने दस लाख रुपये की मांग की। मना करने पर पांच लाख रुपये के जेवरात घर से ले गया। उसने उत्पीड़न बंद नहीं किया। उसे दोस्तों के सामने परोसने की कहने लगा। युवती ने शाकिर के परिजनों से शिकायत की। लेकिन उन्होंने बेटे का पक्ष लिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक अवधेश अवस्थी ने बताया कि युवती की तहरीर पर शाकिर, उसके पिता, भाई और मां के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। शाकिर पर दुष्कर्म का आरोप है जबकि अन्य धमकी देने, गालीगलौज, चौथ मांगने के आरोपी है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। उसके कोर्ट में बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed