{"_id":"63e616b366f9cf1b7b0963a1","slug":"friend-killed-love-dispute-of-10-thousand-rupees-police-booked-two-accused-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार रुपये के लिए कत्ल: दोस्तों ने पिता से मांगी फिरौती, फिर बोरे में बंद कर जलाई लाश, ताकि न हो शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार रुपये के लिए कत्ल: दोस्तों ने पिता से मांगी फिरौती, फिर बोरे में बंद कर जलाई लाश, ताकि न हो शिनाख्त
Fri, 10 Feb 2023 03:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Feb 2023 03:34 PM IST
सार
लव की हत्या उसके ही दो दोस्तों ने महज 10 हजार रुपये के विवाद को लेकर की। हत्या करने से पहले उसे शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया, तो चाकू से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी के सीकरी चार हिस्सा निवासी 18 वर्षीय बीए फस्ट ईयर के छात्र लव की हत्या दस हजार रुपयों को लेकर उसके दोस्तों ने ही कर डाली। इस घटना का खुलासा थाना पुलिस द्वारा लव के दोस्तों को गिरफ्तार कर किया गया।
सीकरी चार हिस्सा निवासी लव के दोस्त राजेश और मोंटी निवासी गण बसेड़ी सिकंदर हैं। राजेश पर दो महीने पुरानी लव की दस हजार रुपयेकी उधारी थी। इसी को लेकर बुधवार प्रातः 8:30 लव जब अपने कालेज चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय जाने के लिए घर से निकला तो दोस्तों ने उसे बुला लिया और अपने खेत पर ले जाकर राजेश और मोंटी ने पहले शराब पी और उसके बाद चाकू से उस पर वार कर हत्या कर दी।
हत्या कर लव के शव को प्लास्टिक के पल्ले में बांध कर अपनी आई-20 कार से लेजाकर नीलम कॉलेज के पीछे जंगल मे डालकर उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। उसके बाद दूरा मार्ग से लव के मोबाइल से ही उसके परिजनों को दस लाख रुपए की फिरौती के लिए फोन कर दिया। जिससे भ्रम की स्थिति बनी रहे।
विज्ञापन
इसके उपरांत जैसे ही परिजनों को फिरौती के संबंध में फोन आया, तो परिजन थाना पुलिस के पास पहुंचे। हत्यारे इसके बाद लव के घर पंहुचे और कहा कि लव उनके पास नहीं आया। पुलिस ने उसके दोनों दोस्तों मोंटी और राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दी। कड़ाई से पूछताछ पर दोनों दोस्त हत्या की बात कबूल गए। पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त चाकू व कार को भी बरामद कर लिया गया है। दोनों दोस्तों के खिलाफ लव के पिता रामप्रसाद ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा दोनों हत्यरोपियो को जेल भेजा गया है।