फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friend got her relatives to rape her, orders to file case against four

Agra News: सहेली ने रिश्तेदारों से कराया दुष्कर्म, चार पर केस के आदेश

Sat, 19 Apr 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Friend got her relatives to rape her, orders to file case against four
मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने सीजेएम कोर्ट में बरनाहल थाने में केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को आदेशित करने को अर्जी दी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अर्जी स्वीकार कर पुलिस को केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसकी आयु 34 वर्ष है। 19 जनवरी को वह सहेली के गांव गई थी। ज्यादा रात होने के कारण वहां रुक गई। रात करीब 11:30 बजे सहेली का जेठ और एक अन्य आरोपी आ गए। सहेली ने दोनों से संबंध बनाने को कहा। विरोध के बाद भी आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद सहेली का भाई भी आ गया और उसने भी दुष्कर्म किया। पिटाई करने के बाद अगले दिन तक बंद करके रखा। किसी प्रकार वहां से भागकर घर आई और मामले की जानकारी पति को दी। पति के साथ मेडिकल कराया। बरनाहल थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर कोर्ट की शरण लेते हुए अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर जांच का आदेश पारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed