{"_id":"6a6034b50c0ce2e23b089759","slug":"fresh-twist-in-bjp-leader-councillor-row-councillor-alleges-police-raid-at-home-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा पार्षद के घर पुलिस ने दी दबिश, छत कूदकर भाग गए वो; डीसीपी सिटी ने बताई अलग ही कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा पार्षद के घर पुलिस ने दी दबिश, छत कूदकर भाग गए वो; डीसीपी सिटी ने बताई अलग ही कहानी
Wed, 22 Jul 2026 08:40 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 22 Jul 2026 08:40 AM IST
सार
आगरा के बल्केश्वर में भाजपा नेत्री और पार्षद हरिओम गोयल के बीच विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। पार्षद ने कमलानगर पुलिस पर उत्पीड़न और दबिश देने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बल्केश्वर में भाजपा नेता और पार्षद के विवाद में अब पुलिस भी कटघरे में आ गई है। पार्षद हरिओम गोयल ने पुलिस पर गिरफ्तारी न होने की धाराओं के मामले में घर पर दबिश डालने का आरोप लगाया है। इसके सीसीटीवी भी दिए हैं। वहीं कमलानगर पुलिस पड़ोसी के घर किसी काम से जाने की बात कहकर दबिश से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
कमलानगर क्षेत्र कि भाजपा नेत्री ने क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गोयल पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मंगलवार को नेता के पक्ष से खुद को मीडिया प्रभारी कहने वाले युवक ने मीडियाकर्मियों और क्षेत्र के लोगों को संदेश भेजा कि पुलिस ने पार्षद के घर पर दबिश दी और पार्षद छत से कूद कर भाग गया। पार्षद ने बताया कि वह मंगलवार को नगर निगम में थे। इसी दौरान कमलानगर थाने से पुलिसकर्मी आए।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, बिना नक्शे के निर्माण पर लगी सील; एडीए ने की बड़ी कार्रवाई
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, बिना नक्शे के निर्माण पर लगी सील; एडीए ने की बड़ी कार्रवाई
उनका दरवाजा खटखटाया और फिर पड़ोसी के घर में घुसकर छत तक आए। पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। जिस मामले में गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है,उसमें पुलिस दबाव बनाने के लिए घर आ रही है। दूसरा पक्ष अलग-अलग लोगों से धमकी दिलवा रहा है। इन सब से वह और उनका परिवार अवसाद में आ गया है। वह पुलिस अधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे।
ये भी पढ़ें - UP: मौत के बाद भी नहीं मिली सुकून की दो गज जमीन, आगरा में श्मशान घाट पर तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार
ये भी पढ़ें - UP: मौत के बाद भी नहीं मिली सुकून की दो गज जमीन, आगरा में श्मशान घाट पर तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार
वहीं मामले में कमलानगर थाना प्रभारी का कहना है कि पार्षद को गलतफहमी हुई है। उनके घर के बगल में रहने वाले भाजपा के एक वरिष्ठ नेता से मिलने के लिए पुलिस गई थी। पार्षद के घर पर कोई दबिश नहीं दी गई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें - खाद ने बढ़ाई मुसीबत: लंबी लाइनों में लगे किसान, बीच में ही धोखा दे गया सर्वर; घंटों करना पड़ा इंतजार
ये भी पढ़ें - खाद ने बढ़ाई मुसीबत: लंबी लाइनों में लगे किसान, बीच में ही धोखा दे गया सर्वर; घंटों करना पड़ा इंतजार