फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Freedom fighter intern

स्वतंत्रता सेनानी को किया नजरबंद 

Mon, 03 Oct 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighter intern
समर्थकों के साथ जलसमाधि की तैयारी में थे चिम्मनलाल जैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शराबबंदी की मांग कर रहे स्वतंत्रता सेनानी चिम्मनलाल को पुलिस ने उनके ही घर में नजरबंद कर दिया। वह अपने समर्थकों के साथ जलसमाधि की जिद पर अड़े थे। देर शाम पुलिसकर्मियों की नजर चूकते ही वह एक बार फिर जलसमाधि के लिए घर से निकल गए। काफी ढूंढने के बाद वह हाथी घाट के पास मिले।
विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानी चिम्मनलाल शराबबंदी के खिलाफ लंबे समय से शहर में आंदोलन चला रहे हैं। तमाम विरोध प्रदर्शनों के बाद भी जब उन्हें अपनी मांग पर सरकार का रुख सकारात्मक नहीं दिखा तो पिछले दिनों ने उन्होंने अपने समर्थकों के साथ गांधी जयंती पर जलसमाधि लेने की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे चिम्मनलाल जैन बेलनगंज, पथवारी स्थित अपने आवास से दर्जनभर समर्थकों के साथ यमुना में जलसमाधि के लिए निकले। पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें आवास के बाहर ही रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। कुछ महिलाएं भी उनके काफिले में शामिल हो गईं। थोड़ा आगे चलने पर पुलिस ने उन्हें फिर से रोक दिया। इस पर चिम्मनलाल जैन और उनके समर्थक पथवारी मंदिर के पास ही सड़क पर धरने पर बैठ गए। वहां जमकर नारेबाजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग आधा घंटे तक वह यहीं जमे रहे। इसके बाद पुलिस जबरन उन्हें जीप में बैठाकर उनके घर ले गई। वहीं पर उन्हें नजरबंद कर दिया। इधर, चिम्मनलाल ने एलान कर दिया कि पुलिस की नजर बचते ही वह फिर से जलसमाधि के लिए जाएंगे। शाम लगभग साढ़े छह बजे जैसे ही पुलिसकर्मी इधर-उधर हुए तो वह घर से निकल गए। परिवारीजनों को जब पता चला तो उनकी तलाश शुरू हुई। पुलिसकर्मी और आसपास के लोग उन्हें ढूंढते हुए यमुना किनारे पहुंच गए। वहां स्थित एक स्कूल के पास वह मिल गए और उन्हें घर ले जाया गया। निगरानी के लिए उनके आवास पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का कहना है कि शराबबंदी के लिए शासन-प्रशासन तैयार होता नहीं दिख रहा, ऐसे में वह जलसमाधि लेने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed