फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Free housing, no relief from dirt and waterlogging, no solution even after repeated complaints, complaint to the District Magistrate

Agra News: मुफ्त मिले आवास, गंदगी और जलभराव से नहीं निजात, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, जिलाधिकारी से शिकायत

Tue, 02 Jun 2026 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Free housing, no relief from dirt and waterlogging, no solution even after repeated complaints, complaint to the District Magistrate
फोटो 3 काशीराम कॉलोनी में घर बाहर मौजूद गंदगी और चोक नाली। संवाद
मैनपुरी। नगर की कांशीराम कॉलोनी, आजाद नगर में गरीब लोगों को मुफ्त के आवास तो मिल गए लेकिन मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। जलभराव और गंदगी से लोगों को निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

कॉलोनी की नालियां चोक हैं, पीने के पानी भी गंदा आता है। इससे लोगों को बीमारी का डर सता रहा है। यहां के निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हुआ। अब उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर समाधान की मांग की है। आजाद नगर की काशीराम कॉलोनी में करीब 400 से 450 परिवार निवास करते हैं। यहां के मुख्य मार्ग पर ही गड्ढा हो गया है। इसमें नाले का पानी भरा रहता है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

घर के बाहर बनी हुई नालियों की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। इससे नालियां और नाले चोक हैं। बारिश होती है तो गंदा पानी मार्ग और घर में आ जाता है, इससे निकलना मुश्किल हो जाता है। बीमारियों का डर भी सता रहा है। काशीराम कॉलोनी निवासी रेनू सक्सेना ने बताया कि उनके और अन्य निवासियों के दरवाजों पर गंदा पानी भरा रहता है। इससे आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। उनके आवास के पास की नाली पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नाली की सफाई कराना बहुत जरूरी है ताकि पानी निकल सके। जल निकासी न होने से सांप और कीड़े भी आ जाते हैं। इससे बच्चों में भय बना रहता है और जीवन को खतरा है। कॉलोनी में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, जो चालू हैं उनमें से गंदा पानी निकल रहा है। इस कारण पीने के पानी की हर समय समस्या बनी रहती है।

----------
संचारी रोग अभियान का नहीं दिखा असर
जिला प्रशासन की ओर से संचारी रोग अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर और ग्रामीण क्षेत्र में नाली, नाले और आम के साथ सभी मुख्य मार्गों और स्थानों पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। लेकिन अभियान का असर सिर्फ कागजों में दिख रहा है। बल्कि धरातल पर जो तस्वीर सामने है वह कुछ और ही बयां कर रही है। यहां मौजूद गंदगी से लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, मच्छर पनपने से बीमारी का खतरा भी है।

वर्जन...
कॉलोनी में सुबह और शाम को पानी का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है। नालियां चोक होने के कारण इसमें पानी का निकास नहीं हो पाता है। जिससे मार्ग पर ही गंदा पानी भरा हो जाता है। सफाई व्यवस्था की समुचित व्यवस्था नहीं है। - मुन्नालाल, क्षेत्रीय निवासी

---------

सफाई के लिए कई बार शिकायतें की गईं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बारिश का मौसम आने वाला है। ऐसे में कई दिनों तक यहां जलभराव रहता है। इससे बड़े बुरे हालात हो जाते हैं। हमारी समस्या का समाधान किया जाए। - खुशबू, क्षेत्रीय निवासी

कांशीराम कॉलोनी में हैंडपंप को सही कराकर उसकाे ऊंचा किया गया था। इसके बाद पानी साफ आने लगा था। पानी गंदा आने की जानकारी अब मिली है। इसे सही कराया जाएगा। कॉलोनी में सफाई के भी निर्देश दिए गए हैं। -बुद्धिप्रकाश, अधिशासी अभियंता, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed