फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud of Rs 6.35 lakh in the name of Chief Minister Housing Scheme in Agra

Agra News: मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर 6.35 लाख रुपये की ठगी, आरोपी परिवार सहित फरार

Tue, 09 Aug 2022 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Aug 2022 09:56 AM IST
सार

मजदूरों को मकान दिलाने का आश्वासन दिया था। जिसके एवज में हर व्यक्ति से 30-40 हजार रुपये लिए गए।  आवास न मिलने पर रकम वापस करने का भी भरोसा दिया था। 

विज्ञापन
Fraud of Rs 6.35 lakh in the name of Chief Minister Housing Scheme in Agra
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा देकर करीब 20 लोगों से 6.35 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ितों ने एसएसपी से शिकायत की। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी घर से परिवार सहित फरार है।

विज्ञापन


रविदास नगर, जगदीशपुरा निवासी करतार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि उनकी खातीपाड़ा निवासी रोहित अग्रवाल से एक साल से जानपहचान थी। एक दिन उसने बताया कि वह नगर निगम में कार्यरत है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाए जा रहे हैं। वह योजना में मकान दिलवा देगा। वह राहुल, रवि सहित अन्य के साथ रोहित के घर गए और मकान के लिए बात की। रोहित ने हर व्यक्ति से 30-40 हजार रुपये आवास दिलवाने के नाम पर लिए। तकरीबन 20 लोगों से 6.35 लाख रुपये ले लिए। आश्वासन दिया कि छह जुलाई तक आवास मिल जाएंगे। आवास नहीं मिलेंगे तो रुपये वापस कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

नहीं मिल रहे मकान 

पीड़ित लोग तय समय पर नगर निगम गए, लेकिन पता चला कि मकान नहीं मिल रहे हैं। जब वो रोहित के घर पहुंचे तो ताला लगा हुआ था। वह पांच जुलाई को ही घर पर ताला लगाकर फरार हो गया था। बाद में पता चला कि रोहित दो साल में 50-60 लोगों से इसी तरह रुपये ले चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में की शिकायत 

पीड़ितों ने थाना पुलिस से शिकायत की। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोप की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें रोहित के अलावा उसके भाई सचिन, पिता गोविंद, पत्नी तान्या और मां सीमा को नामजद किया है। सीओ लोहामंडी गिरीश कुमार का कहना है कि मामले में विवेचना की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 

ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक नहीं मिला

जगदीशपुरा के अलबतिया से ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक लोगों के खाते से रकम निकालकर फरार हो गया था। पीड़ितों ने बैंक और पुलिस से शिकायत की थी। 15 दिन बाद भी आरोपी का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed