Agra: मून स्कूल ओलंपिक के चौथे दिन हुए रोमांचकारी मुकाबले, खिलाड़ियों के जोश ने थामीं दर्शकों की सांसें
आगरा में खिलाड़ियों ने 16वें मून स्कूल ओलंपिक के चौथे दिन शानदार प्रदर्शन कर विभिन्न खेलों में 300 से ज्यादा पदक जीते। रोमांचकारी मुकाबलों के बीच कई पल ऐसे भी आए, जब दर्शकों की सांसें थम गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंडर-19 बालक वर्ग में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के विद्यार्थियों ने खिताबी जंग जीती। टीम की ओर से सुमित, धारिया, संदर्भ और अदम्य ने अपने जानदार शॉट्स से टीम को जीत दिलाई। सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज की टीम चैंपियनशिप की उप विजेता रही। टीम की ओर से शुभ्रांश, रुद्रांश, यश और शौर्य खेले।
टीसा बना चैंपयिन
बालिका वर्ग में द इंटर स्कूल आगरा (टीसा) ने फाइनल में सेंट पेट्रिक्स इंटर कॉलेज को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। टीम की ओर से सारिका, ईशा गुप्ता, प्रदम्या ठाकुर और खुशी खेली। उप विजेता रही सेंट पेट्रिक्स इंटर कॉलेज की ओर से फलक जैन, रायना वशिष्ठ, जाह्नवी कुकरेजा और धान्या अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।बालिका वर्ग में मॉउट लिटरा जी स्कूल की टीम विजेता रही। टीम की ओर से अर्शी, पलक और दिशा ने प्रतिभाग किया। उप विजेता रही सेंट पेट्रिक्स इंटर कॉलेज की अर्शिया जैन, निवृति बंसल, भाव्या अग्रवाल ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
खो-खो में सेंट सीएफ एंड्रूज ने मारी बाजी
खो-खो अंडर-19 बालिका वर्ग में सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल ने चैपियनशिप पर कब्जा जमाया। टीम की कप्तान देवयानी चौधरी की कप्तानी में काजल शर्मा, श्रेया सचान, माही, केतकी यादव, कुमकुम शर्मा, कृष्णा, अंशिता भट्ट, रिया, आराध्या, श्रुति और अनु ने शानदार प्रदर्शन किया। उप विजेता रही सेंट फ्रांसिस स्कूल की ओर से कप्तान यशस्वनी परिवार, अक्षिता सक्सेना, तनिष्का ठाकुर, सारिका सिंह, इशी पाराशर, प्रांजलि दयाल, गीतांजली ठाकुर, हर्षिता, हिमांशी, अनन्या सिंह, अदिति रावत और भाव्या तोमर ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।बालिका वर्ग में सेंट फ्रांसिस की टीम जीती
अंडर-14 बालिका वर्ग में सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल ने बाजी मारी। टीम की ओर से कप्तान भाविनी सिंह, गौरी सिंह, अविशा जैन, दीया परमार, खुशी सिंह, साक्षी शर्मा, नेहा, श्रेष्ठा परमार, पावी चाहर, अनवी शर्मा, भूमि सिंह और इशिता सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। उप विजेता रही सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की टीम की ओर से खुशी गुप्ता, खुशहाली सिंह, निया गेहानी, इशिता सैनी, तोशी सारस्वत, अलीजा कुरैशी, आशी जैन, वैष्णवी गुप्ता, एंजल गोयल, रश्मि बघेल, तान्या सिंह और संभावनी मिश्रा ने अपने खेल से खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।बालक वर्ग में सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल केदीपक राजपूत की कप्तानी ने टीम ने चैंपियनशिप जीती। टीम की ओर से राज बाबू, खुशहाल दीक्षित, प्रिंसी राजपूत, अमन सिकरवार, हर्षल वर्मा, कार्तिकेय यादव, हर्ष कुमार, अर्पित, वंश सिकरवार, देवजीत, रजत जुरैल के प्रदर्शन ने लोगों का दिल जीत लिया। उप विजेता रही मांगलिक शिक्षा केंद्र के खिलाड़ी कप्तान रोहित राजपूत, अंकित, मुनेंद्र, निशांत, हर्ष, मुदित, चिराग, प्रवीन, सन्नी, जीतू राजपूत और जतिन निगम का खेल लोगों को पसंद आया।
बास्केटबाल में केवी नंबर-1 रहा अव्वल
बास्केटबाल में अंडर-14 बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 की टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी। टीम की ओर से कप्तान सोनिया, आयुषी, रितविका, शिल्पी, अदिति, मीनाक्षी, संभवी, मानसी और आरती ने प्रतिभाग किया। उप विजेता रही सेंट पेट्रिक्स इंटर कॉलेज की खिलाड़ी सृष्टि, गौरी, नाव्या, जेसिका, नविशा, नित्या, सिद्धि, मधु के खेल को काफी पसंद किया गया।
बालक वर्ग में सेंट एंड्रूज स्कूल की टीम ने बाजी मारी। टीम की ओर से कप्तान देव राघव, नितिन राजपूत, रिंकेश यादव, दिव्यांश सिसौदिया, पवन, कौशल, आयुष, मयंक, गुलशन और भारत ने प्रतिभाग किया। उप विजेता रही दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की टीम से कप्तान मयंक यादव, उपदेश, पवन, गुलशन, राज, कौशल, मयंक शर्मा, माधव यादव, माधव पाठक और अमन खेले।
अंडर-19 बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने खिताबी जंग अपने नाम की। टीम की ओर से पारिजात शर्मा, प्रार्थना मानवानी, नंदनी झा, श्रुति अग्रवाल, मान्या साहा, वैष्णवी, जाह्नी गुप्ता, आराध्या दुबे, अनन्या गुप्ता, अमायरा, खुशी गुप्ता ने प्रतिभाग किया। उप विजेता रही सेंट पेट्रिक्स की टीम में वृद्धि सुराना, प्रियंका, मान्या चतुर्वेदी, स्निग्धा, मिष्ठी, स्मृद्धि, अनुष्का, अनिष्का, खुशी गुप्ता, राहत बशीर, कनक जैन, परी सिंह शामिल रहीं।
बालक वर्ग में सेंट एंड्रूज की टीम विजेता बनी। उप विजेता रही गायत्री पब्लिक स्कूल की टीम की ओर से खेलते हुए पृथ्वी सिंह चौहान, भूपेश सिंह, अनुराग, ओम शर्मा, अर्जुन सिंह, हमद खान, वंश, भानु, यश गौतम और पार्थ ने प्रभावशाली खेल खेला।
स्वर्ण - बादल - ग्रीनलैंड कॉन्वेंट स्कूल
रजत - पुष्पेंद्र - श्री मुरारी सिंह इंटर कॉलेज
कांस्य - योगेंद्र- सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल
अंडर-14, 400 मीटर दौड़ (बालक)
स्वर्ण - निखिल - पुलिस मॉर्डन स्कूल
रजत - कुनाल - श्रीमती त्रिवेणी देवी इंटर कॉलेज
कांस्य - सागर- रामानुजन इंटरनेशनल स्कूल
अंडर-14, 100 मीटर दौड़ (बालक)
स्वर्ण - अमन तोमर - जीएस पब्लिक स्कूल
रजत - सुकवीर सिंह - एसडी इंटरनेशनल स्कूल
कांस्य - कृष्णा सोलंकी - अलकनंदा एकेडमिक स्कूल
अंडर-14, 100 मीटर दौड़ (बालिका)
स्वर्ण - रिद्धि - टीसा
रजत - खुशी बघेल - अलकनंदा एकेडमिक स्कूल
कांस्य - भूमिका - मदर फाउंडेशन स्कूल
अंडर-19, डिसकस थ्रो (बालिका)
स्वर्ण - शिवानी - सेंट एंड्रूज स्कूल
रजत - कृष्णा - सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल
कांस्य - भूमिका वर्मा - सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल
अंडर-19, डिसकस थ्रो (बालक)
स्वर्ण - सूरज - सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल
रजत - अभिषेक - सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल
कांस्य - पंकज सिंह - अलकनंदा एकेडमिक स्कूल
अंडर-19, 400 मीटर रिले (बालिका)
स्वर्ण - सेंट सीएफ एंड्रूज
रजत - हिलमैन पब्लिक स्कूल
कांस्य - सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल
अंडर-19, 400 मीटर रिले (बालक)
स्वर्ण - संतश्री आसाराम बापू इंटर कॉलेज
रजत - श्री मुरारी सिंह इंटर कॉलेज
कांस्य - सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल