{"_id":"5e8721158ebc3e75f56580a7","slug":"four-year-old-girl-brutally-murdered-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की चार वर्षीय बेटी की नृशंस हत्या, भूसे में दबा मिला शव, गले में बंधी थी रस्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की चार वर्षीय बेटी की नृशंस हत्या, भूसे में दबा मिला शव, गले में बंधी थी रस्सी
Sat, 04 Apr 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में फैक्टरी मजदूर की चार वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार रात उसका शव भैंसों के बाड़े में तुरी (भूसे) में दबा मिला। गले में रस्सी भी बंधी थी। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस घटना से गांववाले स्तब्ध है।
घटना थाना अछनेरा के गांव कठवारी की है। गांव का शमशेर आगरा की एक फैक्टरी में काम करता है। लॉकडाउन होने के बाद वो गांव आ गया था। बृहस्पतिवार की दोपहर शमशेर अपनी पत्नी आमना के साथ खेतों पर काम करने चला गया था।
घर पर उसके बच्चे ही थे। शाम को पति-पत्नी घर आए। रात में बिजली जाने पर उसकी छोटी बेटी निम्मी (4) घर से बाहर निकल गई और लौटकर नहीं आई। घरवाले खोजबीन में जुटे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

Trending Videos
जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद परिजनों ने चौकी कुकथला पर सूचना दी। चौकी इंचार्ज आजाद सिंह ने घटना से सीओ अछनेरा वीएस वीर कुमार और इंस्पेक्टर अछनेरा भोलू सिंह भाटी को अवगत कराया। सीओ और इंस्पेक्टर की मौजूदगी में पूरे गांव में पुलिस ने निम्मी की खोजबीन शुरू की।
इस दौरान घर के सामने स्थित भैंसों के बाड़े में निम्मी की चप्पल पड़ी मिलीं। इस पर वहां जब लोग ढूंढने लगे, तो भूसे के ढेर में निम्मी का शव पड़ा मिला। यह देख हड़कंप मच गया।
गला दबाकर मासूम निम्मी की हत्या की गई थी। इतना ही नहीं, उसकी चीखें दबाने के लिए हत्यारे ने उसके मुंह में भी भूसा भर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जांच कर रही है।
घटना का जल्द होगा खुलासा
सीओ अछनेरा बीएसवीर कुमार ने बताया कि मृतक बच्ची के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।