{"_id":"62ed526d23b4ac03a619036c","slug":"four-teachers-found-absent-in-two-schools-mainpuri-news-agr5425536193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ के निरीक्षण में दो विद्यालयों में चार शिक्षक मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ के निरीक्षण में दो विद्यालयों में चार शिक्षक मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को सीडीओ विनोद कुमार ने बीडीओ घिरोर से दो स्कूलों का औचक निरीक्षण कराया। इसमें चार शिक्षक अनुपस्थित मिले। रिपोर्ट पर सीडीओ ने बीएसए को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
शुक्रवार को सीडीओ विनोद कुमार को फोन पर एक ग्रामीण ने शिकायत कर बताया था कि ग्राम पंचायत कोसोन के विद्यालय में शिक्षक गायब रहते हैं। उनके द्वारा अवकाश भी नहीं लिया जाता है। सीडीओ ने बीडीओ घिरोर अशोक पाल सिंह को स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे।
बीडीओ अशोक पाल सिंह 8.45 बजे कंपोजिट विद्यालय कोसोन पहुंचे तो 12 शिक्षकों में से विजेंद्र सिंह, राबिया और लक्ष्मी देवी तीन अनुपस्थित मिले। इन्होंने अवकाश लिया था और न कोई सूचना दी थी। शौचालय की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।
विज्ञापन
बीडीओ को कोसोन के ही प्राथमिक विद्यालय ककरारा में शिक्षिका मोनिका सिंह अनुपस्थित मिलीं। सीडीओ ने बताया कि अनुपस्थित चारों शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए बीएसए को आदेशित किया है।