फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four prisoners passed tenth and three passed intermediate examination lodged in Agra Central Jail

Agra: अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं से प्रेरित होकर कैदियों ने पास की दसवीं, आगरा सेंट्रल जेल में हुई थी शूटिंग

Wed, 26 Apr 2023 08:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 08:39 PM IST
सार

दो वर्ष पहले आगरा सेंट्रल जेल में अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं की शूटिंग हुई। इससे प्रेरित होकर यहां बंद कैदियों ने भी पढ़ाई शुरू कर दी। इस बार चार कैदियों ने दसवीं तो तीन ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।

विज्ञापन
Four prisoners passed tenth and three passed intermediate examination lodged in Agra Central Jail
आगरा सेंट्रल जेल - फोटो : Self

विस्तार

किसी अपराध में सजा पाकर जेल की सलाखों में जीवन गुजारने वाले बंदियों ने भी उम्मीद की किरण दिखाई है। उत्तर प्रदेश के आगरा जिला और केंद्रीय कारागार के नौ बंदी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल हुए हैं। हाईस्कूल में चार परीक्षार्थी थे। सभी ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। इसी तरह इंटरमीडिएट में सभी पांच परीक्षार्थी पास हुए। इनमें से चार ने द्वितीय श्रेणी और तृतीय श्रेणी में अंक प्राप्त किए। जेल प्रशासन ने बंदियों को मुबारकबाद दी हैं।

विज्ञापन


जिला जेल के अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि बंदी सूरज और सुमित कुमार ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। सूरज ने 62.33 और सुमित ने 67.66 प्रतिशत अंक से परीक्षा पास की। इसी तरह इंटरमीडिएट में दानिश खान, मनीष शर्मा और सौरव सफल हुए हैं। दानिश ने 52.6, मनीष ने 53.2 और सौरव ने 54 प्रतिशत अंक से परीक्षा पास की। मनीष और सौरव जमानत मिलने पर जेल से रिहा हो चुके हैं। इसके बावजूद परीक्षा देने आए थे। वह सफल हुए हैं। यह सभी बंदी अपहरण, गैंगस्टर, दुष्कर्म, छेड़छाड़, जानलेवा हमला सहित अन्य मामलों में निरुद्ध हुए थे।
विज्ञापन


केंद्रीय जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आरके मिश्र ने बताया कि चार सजायाफ्ता बंदियों ने परीक्षा दी। इनमें हाईस्कूल परीक्षा में फिरोजाबाद के वीरू ने 67 प्रतिशत और जितेंद्र ने 63.8 प्रतिशत अंक से परीक्षा पास की। वहीं इंटरमीडिएट में एत्मादपुर के केरन सिंह ने 48 प्रतिशत और फिरोजाबाद के कमल उर्फ शानू ने 42 प्रतिशत अंक से परीक्षा पास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में शिक्षकों से पढ़ाई, फिरोजाबाद में परीक्षा

जिला और केंद्रीय कारागार में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के इच्छुक बंदियों को शिक्षक जेल में ही पढ़ाते हैं। उन्हें किताब और कापियां भी उपलब्ध कराई जाती हैं। परीक्षा हर साल फिरोजाबाद की जेल में बने परीक्षा केंद्र में होती है। इसके लिए बंदियों को परीक्षा से पहले ट्रांसफर कर दिया जाता हैै। परीक्षा के बाद वो पास जेल में दाखिल कर दिए जाते हैं।

फिल्म दसवीं से कैदी हो रहे प्रेरित

केंद्रीय कारागार में वर्ष 2021 में फरवरी और मार्च में दसवीं फिल्म की शूटिंग हुई थी। इसमें दिखाया गया था कि जेल में रहते हुए अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कैसे दसवीं की परीक्षा पास की। इस फिल्म ने कई बंदियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया था। पिछले साल जून में भी केंद्रीय कारागार के नौ बंदियों ने दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

दसवीं की परीक्षा में पास हुए बंदी

  • 67.66 प्रतिशत - सुमित कुमार निवासी एत्माद्दौला (जिला जेल)
  • 67 प्रतिशत - वीरू निवासी गांव ककरऊ, थाना उत्तर फिरोजाबाद। (केंद्रीय कारागार)
  • 63.8 प्रतिशत - जितेंद्र निवासी हसनपुर, थाना मटसैना, फिरोजाबाद (केंद्रीय कारागार)
  • 62.33 प्रतिशत - सूरज निवासी सिकंदरा (जिला जेल)

इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास हुए बंदी

  • 48 प्रतिशत : केरन सिंह निवासी थाना एत्मादपुर (केंद्रीय कारागार)
  • 42 प्रतिशत - कमल उर्फ शानू निवासी गांव शकरपुरी, गली संख्या एक, थाना शिकोहाबाद, फिरोजाबाद (केंद्रीय कारागार)
  • 52.6 प्रतिशत - दानिश खान निवासी खंदौली (जिला जेल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed