फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four person dies in horrible car accident in kasganj

कासगंज में भीषण हादसा: ईटों से टकराई तेज रफ्तार कार, जीजा-साले सहित चार बरातियों की मौत

Sat, 26 Dec 2020 03:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Dec 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
four person dies in horrible car accident in kasganj
मृतकों के परिजन और रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे रखीं ईंटों के चट्ठे में तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में कार सवार जीजा-साले सहित चार लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। इस हादसे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कस्बा सोरों के मोहल्ला योगमार्ग निवासी मुन्ने की पुत्री यास्मीन की शादी शुक्रवार को मैनपुरी के कुरावली निवासी सलमान से हुई। लड़का पक्ष से शादी समारोह में गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी आसिफ (23) पुत्र शरीफ, आगरा के मोहल्ला फव्वारा निवासी अमान (26) पुत्र शकील, आशिर (26) पुत्र अनीश, मैनपुरी के कुरावली निवासी शाहिद (23) पुत्र अबरार, समीर, अरशद पुत्र राजू आए थे। 
विज्ञापन



रात ढाई बजे हुआ हादसा

रात करीब ढाई बजे ये सभी बराती ब्रीजा विटारा कार से वापस जा रहे थे। कार आसिफ चला रहा था। जब कार सवार कासगंज-सोरों मार्ग पर गांव मामों के समीप पहुंचे तभी अनियंत्रित कार सड़क किनारे रखीं ईटों के चट्ठे से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ईटों का चट्ठा बिखर गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में आसिफ, अमान और शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक आसिफ और अमान जीजा-साले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में आशिर, समीर और अरशद गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। अलीगढ़ में इलाज के दौरान आशिर ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। रात में ही सीओ सिटी आरके तिवारी ने मौके का निरीक्षण किया। सुबह डीएम सीपी सिंह, एसपी मनोज सोनकर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

क्षेत्राधिकारी शहर (सीओ सिटी) आरके तिवारी ने बताया कि कासगंज-सोरों रोड पर गांव मामों के समीप यह हादसा हुआ है। रात में ही मौके का निरीक्षण किया। कार सवार चार लोगों की मौत हुई है। दो गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed