{"_id":"621a912b6b03a74bc5748e08","slug":"four-people-including-a-girl-have-been-named-in-the-soldier-s-suicide-case-agra-news-agr525562210","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की खुदकुशी के मामले में युवती समेत चार लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की खुदकुशी के मामले में युवती समेत चार लोग नामजद
विज्ञापन
खंदौली (आगरा)। जेल पुलिस के सिपाही जितेंद्र ने 15 फरवरी को ननिहाल नगला अर्जुन गांव में फंदे से लटककर जान दे दी थी। मामले में जितेंद्र के पिता महेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने फिरोजाबाद की रहने वाली युवती, उसके भाई, माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने बताया कि मृतक जितेंद्र निवासी गांव रसगमा, सैफऊ, हाथरस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। बागपत जेल में तैनात रहे सिपाही जितेंद्र ने आत्महत्या से दो मिनट पूर्व एक वीडियो बनाई थी, जिसमें उसने खैरगढ़, फिरोजाबाद की एक युवती और उसके परिजनों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
वीडियो में जितेंद्र ने कहा था कि खैरगढ़ की एक युवती और उसके परिवार वाले उसे झूठे केस में फंसा कर परेशान कर रहे हैं। युवती के परिजन उससे युवती की शादी का दबाव बना रहे हैं। इनकार पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर मृतक के पिता की तहरीर पर युवती सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।