फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four people, including a father and son, have been named in Pradeep's murder case. Pradeep, who was performing aarti in Ruppura village of Jaitpur, was shot dead by assailants.

Agra News: प्रदीप की हत्या में पिता-पुत्र समेत चार नामजद, जैतपुर के रूपपुरा गांव में आरती कर रहे प्रदीप की हमलावरों ने की थी गोली मारकर हत्या

Sat, 20 Jun 2026 01:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a father and son, have been named in Pradeep's murder case. Pradeep, who was performing aarti in Ruppura village of Jaitpur, was shot dead by assailants.
बाह: जैतपुर हत्याकांड: मृतक प्रदीप मिश्रा की बेसुध हुई पत्नी अर्चना
बाह। जैतपुर के रूपपुरा गांव में बृहस्पतिवार शाम संतोषी माता के मंदिर में आरती करते समय रंजिशन गोली मारकर प्रदीप मिश्रा (42) की हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई ने हत्या में पिता पुत्र समेत 4 को नामजद कराया है।
विज्ञापन

रूपपुरा गांव निवासी प्रदीप के भाई अवधेश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि भतीजे की जन्मदिन पार्टी में प्रदीप की कहासुनी हुई थी। बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों के साथ प्रदीप गांव के संतोषी माता मंदिर में आरती करने गए थे। 6.45 बजे करीब आरती करते वक्त गांव के कन्हैयालाल पाराशर, उनके बेटे सोमेश पाराशर, जैतपुर के श्याम नौपुत्रा, सत्यम पुरोहित आए। सोमेश ने तमंचे से प्रदीप के सीने में गोली मार दी। खून से लथपथ प्रदीप मिश्रा गिर पड़े। उन्होंने रिषभ और सौरभ के साथ प्रदीप मिश्रा को संभाला, तभी सोमेश ने फिर से फायर किया, लेकिन सभी लोग बाल, बाल बच गए। इटावा के जिला अस्पताल में उपचार के दाैरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया भाई की तहरीर पर गांव के पिता पुत्र समेत 4 के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन




कहासुनी के बाद दे रहे थे गोली मारने की धमकी
- एक साल पहले भतीजे की जन्मदिन पार्टी में कहासुनी के बाद हमलावर ने परिवार को देख लेने की धमकी दी थी। मृतक के भाई अवधेश मिश्रा ने बताया कि एक महीने पहले हमलावरों ने गोली मारने की धमकी दी थी। तब दहशत में आए परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के लिए साक्ष्य मांगे थे। यदि तब कार्रवाई की गई होती तो हमलावर हत्या करने का दुस्साहस नहीं कर पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में शव रख परिजन बोले- हत्यारोपियों का हो एनकाउंटर
- रूपपुरा गांव में गम और गुस्से के माहौल में अंत्येष्टि के लिए प्रदीप मिश्रा की शुक्रवार की शाम शव यात्रा तो शुरू हुई, महज 50 कदम चलते ही परिजन ने रास्ते में शव रख दिया। सर्किल के थानों के पुलिस बल के साथ मौजूद डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल के सामने मृतक के बेटे की सुरक्षा का सवाल उठाया, शस्त्र लाइसेंस की मांग की, ताकि वह अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। डीसीपी ने हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी एवं परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर परिजन शव के अंतिम संस्कार को राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed