फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four patients suffering from pneumonia and fever died

Agra News: निमोनिया और बुखार से पीड़ित चार मरीजों ने तोड़ा दम

Tue, 12 Nov 2024 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Nov 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four patients suffering from pneumonia and fever died
मैनपुरी। मौसम में बदलाव के साथ ही निमोनिया और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल पहुंचे निमोनिया से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं बुखार से पीड़ित युवक और वृद्धा ने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से बच्चे निमोनिया की चपेट में आने लगे हैं। शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी सुहाना (2 माह) पुत्री शाहरूख को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी परिजन उसका एक निजी डाॅक्टर के यहां उपचार करा रहे थे हालत बिगड़ने पर सोमवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी अजीत कुमार दिल्ली में नौकरी करते हैंं। वह अपने परिवार के साथ सोमवार को घर लौट रहे थे। उनके साथ उनका दो माह का पुत्र आयुष भी था। उसे निमोनिया की दिक्कत थी। मैनपुरी आने पर उसकी हालत बिगड़ गई। पिता और मां उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा कुरावली निवासी शर्बती देवी (65) पत्नी नेकराम को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव ललूपुर निवासी गणेश (18) पुत्र राजेश कुमार को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर रविवार की रात परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि तीन मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे जबकि एक को गंभीर हालत में लाया गया था उपचार कुछ समय में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed