फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four patients died due to fever, diarrhea and shortness of breath

बुखार, डायरिया और सांस की दिक्कत से चार मरीजों की मौत

Fri, 24 Dec 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Four patients died due to fever, diarrhea and shortness of breath
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे चार मरीजों की विभिन्न बीमारियों से मौत हो गई। इनमें एक को बुखार, एक डायरिया और दो अन्य को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 428 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर निवासी 70 वर्षीय रामनरायन को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने बृहस्पतिवार की रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला मांधाता निवासी 60 वर्षीय महाराज सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था परिजनों ने शुक्रवार की सुबह उन्हें उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इटौरा निवासी 62 वर्षीय जयराम को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की दिक्कत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में स्वीपर के पद पर तैनात 50 वर्षीय अजय कुमार को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उसका एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed