फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four new professional courses from this session at university

इसी सत्र से विवि में चार नए प्रोफेशनल कोर्स

Sun, 03 Jul 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 03 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Four new professional courses from this session at university
काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर - फोटो : अमर उजाला
होटल मैनेजमेंट, हास्पिटैलिटी मैनेजमेंट, आपदा प्रबंधन, रूरल डेवलपमेंट जैसे कोर्स
विज्ञापन

डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए खुशखबरी है। इसी सत्र से यहां चार प्रोफेशनल कोर्स शुरू हो रहे हैं। इसी सप्ताह में इसके प्रवेश फार्म जारी कर दिए जाएंगे। इंस्टीट्यूट आफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (आइटीएचएम) में एमबीए इन होटल मैनेजमेंट और बीबीए इन हास्पिटैलिटी मैनेजमेंट होंगे। दीनदयाल संस्थान से पीजी इन रूरल डेवलपमेंट और पीजी इन डिजास्टर मैनेजमेंट कर सकते हैं। प्राइवेट संस्थानों के मुकाबले यहां फीस बेहद कम है। कुलसचिव केएन सिंह का कहना है कि नए कोर्स शुरू होने से छात्रों को लाभ होगा, इन कोर्सों की प्राइवेट में फीस बहुत अधिक है। 


मिशन एडमिशन
विवि: सेमेस्टर कोर्स में पाइए आनलाइन फार्म 
प्रवेश फार्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई  
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 10 संस्थानों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। इनके फार्म संबंधित इंस्टीट्यूट की वेबसाइट से प्राप्त 27 जुलाई तक प्राप्त कर सकते हैं। फार्म मैनुअल ही खंदारी कैंपस के लाइफ साइंस स्कूल में जमा होंगे। बता दें सेठ पदमचंद संस्थान, दाऊदयाल संस्थान, इंस्टीट्यूट आफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट, इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी, इंस्टीट्यूट आफ बेसिक साइंस, इंस्टीट्यूट आफ होम साइंस, ललित कला संस्थान, केएमआई, समाज विज्ञान संस्थान, स्कूल आफ लाइफ साइंस से कुल मिलाकर यूजी-पीजी के 54 से अधिक कोर्स संचालित होते हैं। प्रवेश प्रक्रिया प्रभारी प्रो. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed