फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four members of gang arrested for cheating by stopping people on pretext of asking for directions in Agra

लॉटरी खोलने के बहाने ठगीः रास्ता पूछने के बहाने रोकते, पैसा दोगुना करने का लालच देते, लूटकर हो जाते रफूचक्कर

Wed, 08 Mar 2023 08:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Mar 2023 08:04 PM IST
सार

आगरा में सरकारी लॉटरी खोलने के बहाने लोगों को ठगने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रास्ता पूछने के बहाने लोगों को रोकते थे। इसके बाद अपने झांसे में लेकर उनसे ठगी करते और फरार हो जाते।  

 

विज्ञापन
Four members of gang arrested for cheating by stopping people on pretext of asking for directions in Agra
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ठगी करने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस गैंग के सदस्य रास्ता पूछने के बहाने लोगों को रोकते थे। फिर उन्हें एक पर्ची खींचने को कहते। बातों में उलझाकर उनसे साथी पैसा लेकर रफूचक्कर हो जाते। पुलिस ने गैंग के चार ठगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


मामला हरी पर्वत थाना क्षेत्र का है। यहां चक्कीपाट, रकाबगंज निवासी इशू ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका बेटा सरकार नर्सिंग होम में सात दिन से भर्ती है। यहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

मंगलवार को वह अस्पताल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर किसी काम से गए थे। यहां उन्हें एक व्यक्ति मिला। वह कोई पता पूछ रहा था। उन्हें रोककर भी उसने पता पूछा। जानकारी न होने पर मैंने मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिखाने के लिए अपने साथी के पैसे दोगुने कर दिए

इसके बाद उसने पास ही खड़े दूसरे व्यक्ति से पता पूछा। इस दौरान दोनों बातचीत करने लगे। पता पूछने वाले ने कहा कि वह पर्ची से लॉटरी लगाता है। भारत सरकार के लिए काम करता है। इस पर सामने खड़े व्यक्ति ने उससे पर्ची से लॉटरी निकलवाई। उसकी पर्ची निकलने पर रकम दोगुना हो गई। उसने दोगुना रकम उसे दे दिया। 


इशू ने बताया कि यह देखकर उसने भी लॉटरी निकलवाने की सोची। उसने पता पूछ रहे युवक से इसके बारे में बात की। इस पर सामने वाले युवक ने उससे इच्छानुसार रकम लगाने को कहा। उसके पास 65 हजार रुपये थे। उसने उसकी बातों में आकर 65 हजार रुपये लॉटरी में लगा दिए। बताया कि जब इसने पर्ची निकाली तो उस पर कोई रकम नहीं निकली। इसके बाद सामने खड़ा व्यक्ति उसके 65 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। 

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही थी। इसी बीच इस गैंग के बारे में जानकारी मिली। बुधवार को गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें शाहगंज निवासी सुभाष यादव, पृथ्वीनाथ फाटक निवासी संजय, रूई की मंडी निवासी भागीरथ गोस्वामी और तनुज उर्फ तनूजा गोस्वामी शामिल हैं। 

अब तक कई और वारदातों को दे चुके अंजाम 

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक बाइक, एक स्कूटी, 32700 रुपये, चार आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, 884 लिफाफे (नंबर प्रिंट पर्ची के साथ), दो बंडल 500 और 200 के नकली नोट (कागज की गड्डी) बरामद की हुई है। 



पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह पता पूछने के बहाने लोगों को अपने झांसे में लेते हैं। चारों आसपास ही खड़े रहते हैं। लोगों के झांसे में आने पर पर्ची खिंचवाते हैं। कई बार हेरफेर करके कागज की गड्डी थमा देते हैं तो कई बार रुपए लेकर फरार हो जाते हैं। अब तक यह कई और वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed