फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four lane, road

सर्कुलर रोड पर तेज होगा फोरलेन का काम

Tue, 29 Oct 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
four lane, road
कासगंज में सोरों गेट इलाके में होता फोरलेन का काम - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सर्कुलर रोड पर फोरलेन का निर्माण कार्य अब तेजी से होगा। सोरों गेट इलाके में काम लगभग पूरा होने को है। इस क्षेत्र में चिन्हित अतिक्रमणों को जल्द हटाया जाएगा। सर्कुलर रोड पर पेड़ कटान का काम पहले ही शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

दीपोत्सव पर्व के कारण निर्माणदायी संस्था का काम धीमा पड़ गया था। अब दोबारा काम को गति दी जाएगी। इस इलाके में करीब 200 भवन अतिक्रमण की जद में हैं। जिनमें तोड़फोड़ की जानी है। अतिक्रमण हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग पहले ही भवनों को चिन्हित कर चुका है। लोगों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय निवासी सर्कुलर रोड पर सड़क की चौड़ाई कम करने की मांग कर रहे हैं। नदरई गेट इलाके से भी निर्माण की प्रगति शुरू होने वाली है। फिलहाल निर्माणदायी संस्था तोड़फोड़ से ज्यादा खाली स्थान को कब्जे में लेकर सड़क बनाने में जुटी है।
विज्ञापन

- गोरहा नहर पर बनाया जा रहा है पुल।
- नदरई पर अंडर पास का निर्माण न होने से बढ़ी बाधा।
- पुरानी चुंगी तक फोरलेन का हो चुका है सही चौड़ीकरण।
- सोरों गेट पर श्रीगणेश इंटर कॉलेेज तक पहुंच चुका है काम।
आंकड़े-
- 32 किलोमीटर तक फोरलेन के निर्माण का लक्ष्य।
- 22 पुल पुलियों का हो चुका है निर्माण।
- 340 करोड़ रुपये की है परियोजना लागत।
सही नहीं हो पा रहीं केबलें
कासगंज। फोरलेन के लिए चलाई जा रहीं मशीनों से हर रोज कहीं न कहीं अंडरग्राउंड केबलें कट रहीं हैं, जिससे निजी नेटवर्क कंपनियों का नेटवर्क प्रभावित हो रहा है। आए दिन विभिन्न कंपनियों के इंजीनियर केबलें सही करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन की अनुमति मिलने के साथ ही अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
सुधीर कुमार अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed