फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FOUR LANE

फोरलेन- कहीं चले छैनी हथौड़े तो कहीं जेसीबी ने ढहाए भवन

Sat, 09 Jan 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
FOUR LANE
कासगंज में फोरलेन के लिए अतिक्रमण ढहाती जेसीबी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। फोरलेन सड़क निर्माण के लिए काम की रफ्तार और तेज हुई है। जहां एक ओर लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज किया है वहीं कई भवन स्वामी स्वयं अपने भवनों पर छैनी हथौड़े चलाने लगे हैं। अब जल्द ही काम पूरा करने का लक्ष्य तय कर लिया गया है।
विज्ञापन

आबादी के बीच शहर में फोरलेन सड़क निर्माण का काम चल रहा है। कहीं काम के बीच विरोध के स्वर उठ रहे हैं तो कही बिना विरोध के ही काम को रफ्तार मिल रही है। शनिवार को सिढ़पुरा रोड पर अतिक्रमण हटाने का काम तेज किया गया।
विज्ञापन

बिलराम गेट क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से कई भवन तुड़वाकर अतिक्रमण हटवाया तो वहीं कुछ भवन स्वामियों ने मजदूर लगाकर छैनी-हथौड़ों से अपने भवन तुड़वाए हैं। ताकि जेसीबी से कहीं अधिक नुकसान न हो जाए। इधर अतिक्रमण हटने का काम तेज हो जाने से सड़क निर्माण को भी गति मिलने लगी है। कुछ इलाकों में गिट्टी बिछाने का काम पूरा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में लोक निर्माण विभाग ने चिह्नीकरण किया था। तमाम भवन स्वामियों ने पूर्व के चिह्नीकरण के आधार पर ही अपने भवनों से अतिक्रमण हटा लिए और फिर अपने सीमित दायरे में भवनों का निर्माण कर लिया, लेकिन अब फिर से नए सिरे से चिह्नीकरण हो रहा है। सर्कुलर रोड निवासी सुबोध ने बताया कि उन्होंने स्वयं ही अपने भवन के अतिक्रमण पूर्व चिह्नीकरण के आधार पर हटाए, लेकिन विभाग अब मनमानी कर रहा है।

- जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में लोग स्वयं अतिक्रमण हटानेे को तैयार हैं उनके भवनों पर जेसीबी नहीं चलाई जा रही है। वे स्वयं अतिक्रमण हटवा रहे हैं। - सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed