फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four lakh looted in near Shahjahan Garden in Agra

आगरा: बाइक सवार दंपती ने लूट की सूचना देकर फैलाई सनसनी, पुलिस ने जांच की तो मामला निकला फर्जी

Wed, 23 Feb 2022 09:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 23 Feb 2022 09:16 PM IST
सार

आगरा के शाहजहां गार्डन के पास बाइक सवार दंपती ने लूट होने की सूचना देकर सनसनी फैला दी। पुलिस ने जांच की तो मामला फर्जी निकला। 

विज्ञापन
Four lakh looted in near Shahjahan Garden in Agra
पुलिस की गाड़ी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहजहां गार्डन के पास बुधवार रात को आठ बजे पुलिस को बल्केश्वर निवासी राजा और उसकी पत्नी ललिता ने चार लाख रुपये की लूट की सूचना देकर सनसनी फैला दी। वह पांच घंटे बाद पुलिस के पास पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि बाइक सवार चार बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। इसके बाद भाग गए। वह डर गए थे। इस कारण देर से आए हैं। पुलिस ने छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस का कहना है कि मामला फर्जी निकला है।

विज्ञापन


ललिता ने पुलिस को बताया कि पति का अपने भाई के साथ फर्नीचर का कारोबार था। कुछ दिन पहले उन्होंने कारोबार बंद कर दिया। फर्नीचर की दुकान को बेचकर 12 लाख रुपये मिले थे। उनके हिस्से में छह लाख रुपये आए। उन्होंने अपने मायके से रुपये उधार लिए थे। बुधवार दोपहर को तीन बजे वो पति राजा के साथ बाइक से मायके गोबर चौकी आ रही थीं। उनके पास चार लाख रुपये रखे थे। वह मायके में देने थे। 

विज्ञापन

महिला ने बताई थी यह कहानी 

बाइक पर तीन साल की बेटी आनवी भी थी। शाहजहां गार्डन के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने बाइक आगे लगाकर उनको रोक लिया। एक बदमाश ने पति से कहा कि कुछ पेट्रोल दे दो। इस पर पति ने मना कर दिया। तभी दूसरे बदमाश ने बेटी को गोद में उठा लिया। तीसरे ने बाइक में लगे थैले में रखे चार लाख रुपये निकाल लिए। तमंचा निकालकर गोली मारने की भी धमकी दी। इसके बाद आरोपी भाग गए। उन्होंने मायके पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बाद में रात आठ बजे थाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवालों के नहीं दे पाए सही जवाब

थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि दोपहर में तीन बजे घटना होने के बारे में बताया था। तब पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। घटना के बाद पति-पत्नी गौबर चौकी चले गए। बाद में बल्केश्वर चले गए। पांच घंटे बाद थाने आकर सूचना दी। 112 नंबर पर भी नहीं बताया। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। इस पर पति-पत्नी से सवाल किए गए। वह सही जवाब नहीं दे सके। अभी तक शिकायत नहीं की है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए थे। जांच में घटना फर्जी निकली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed