{"_id":"66113cb918a254e1fc05ead6","slug":"four-injured-in-road-accident-one-serious-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-115493-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मार्ग दुर्घटना में चार घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मार्ग दुर्घटना में चार घायल, एक गंभीर
Sat, 06 Apr 2024 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 06 Apr 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में चार घायल, एक गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में कुरावली रोड पर शनिवार की सुबह बाइक सवार दो युवकों को जीप चालक ने टक्कर मार दी। चालक जीप लेकर मौके से भाग गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया है।
आगरा रोड निवासी सुरेंद्र सिंह शनिवार की सुबह बाइक से अपने चचेरे भाई सुनील के साथ कुरावली जा रहे थे। कुरावली मार्ग पर करीमगंज के पास एक जीप चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सुरेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना कोतवाली के बाईपास रोड निवासी अंशुल शनिवार को अपने मामा संतोष सिंह निवासी छिबरामऊ के साथ बाइक से भोगांव जा रहा था। भोगांव मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर अंशुल के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।