फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four including two children died of fever

बुखार से दो बच्चों समेत चार की मौत

Sun, 10 Oct 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four including two children died of fever
पिनाहट/बाह। क्षेत्र में बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। 24 घंटे में दो बच्चों समेत चार लोगों की बुखार से जान चली गई। शनिवार को पिढ़ौरा के चंडीगढ़शाला गांव में छह माह के बिट्टू, रीठई गांव के एक वर्ष के दुर्गेश और दलईपुरा के संत किशोर (35) की मौत हो गई। वहीं बाढ़ के रंपुरा में भी विवाहिता सौरवी (22) की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक गांव चंडीगढ़शाला के मुकेश के छह माह के बेटे बिट्टू को शुक्रवार शाम करीब चार बजे तेज बुखार आया था। घरवाले स्याहीपुरा और फतेहाबाद ले गए। वहां से आगरा के एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बिट्टू की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं गांव रीठई निवासी दुर्गेश पुत्र दशरथ सिंह को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन झोलाछाप से दवा दिला रहे थे। शुक्रवार शाम हालत ज्यादा खराब होने पर आगरा ले जाते समय रास्ते में ही दुर्गेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दलईपुरा निवासी संत किशोर पुत्र मोहकम सिंह को करीब 10 दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार को परिजनों ने आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से शुक्रवार को डॉक्टर ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली में इलाज के दौरान संत किशोर की मौत हो गई। पिनाहट क्षेत्र में अब तक बुखार से 29 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें 27 बच्चे शामिल हैं।
वहीं शनिवार को जैतपुर के गढीरंपुरा गांव में बुखार से पीड़ित सौरवी (22) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सदमे में ससुर की भी सांसें थम गईं। एक ही दिन में परिवार की बहू और ससुर की मौत से कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक गढीरंपुरा निवासी नरायन सिंह की पत्नी सौरवी देवी (22) को चार दिन से बुखार आ रहा था। उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। परिजनों के अनुसार वहां के डॉक्टरों ने डेंगू होने की जानकारी दी थी। इसके बाद हालत बिगड़ने पर परिजन आगरा के निजी अस्पताल से सौरवी को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में ले गए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को शाम 4 बजे सौरवी की मौत हो गई।

इधर, मौत की खबर सुनकर ससुर प्रभुदयाल (65) की सदमे से हालत बिगड़ गई। जिन्हें इलाज के लिए शनिवार को सुबह बाह सीएचसी परिजन लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि परिजन प्रभुदयाल को मृत अवस्था में सीएचसी पर लेकर आए थे। परिजनों ने बताया कि सौरवी की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed