फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four-day volleyball competition from 28th, players from all over the country will come

Agra News: चार दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 28 से, देशभर से आएंगे खिलाड़ी

Tue, 20 Jan 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Four-day volleyball competition from 28th, players from all over the country will come
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 28 से 31 जनवरी तक अखिल भारतीय प्राइजमनी वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा। देश की कई नामी और मजबूत टीमें इसमें प्रतिभाग करेंगी। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हरीश चौधरी ने बताया कि विजेता टीम को दो लाख रुपये, उपविजेता को एक लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट के लिए एकलव्य स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्य मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के दो वॉलीबॉल कोर्ट तैयार किए गए हैं। दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। टूर्नामेंट से न केवल आगरा की खेल पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय खिलाड़ियों को भी देश की शीर्ष टीमों और अनुभवी खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed