फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four clinics operating without registration sealed, notice issued

Agra News: बिना पंजीकृत संचालित चार क्लीनिक सील, नोटिस जारी

Fri, 17 Jan 2025 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Four clinics operating without registration sealed, notice issued
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना पंजीकृत सिढ़पुरा क्षेत्र के सरावल में संचालित चार झोलाछाप के क्लीनिक को सील कर दिया। दो क्लीनिक संचालक दुकान का शटर गिराकर भागे। टीम ने दोनों झोलाछाप की क्लीनिक पर नोटिस चस्पा किया। जबकि दो संचालकों को नोटिस जारी सर्व कराए गए।
विज्ञापन

ब्लॉक सिढ़पुरा के सरावल क्षेत्र में झोलाछाप द्वारा क्लीनिक चलाने की शिकायत पर सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने नोडल अधिकारी मदन कुमार को जांच के लिए भेजा। नोडल अधिकारी विभाग की टीम व पुलिस के साथ सरावल पहुंचे। टीम ने मोहित व रवि के क्लीनिक की जांच की। जांच में दोनों क्लीनिक पंजीकृत नहीं मिले। ना ही संचालक कोई डिग्री नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया। साथ ही संचालकों को नोटिस दिए गए। टीम के आने पर बंगाली क्लीनिक संचालक व एक अन्य संचालक दिनेश दुकान अपनी दुकान का शटर गिराकर भाग गए। दोनों की दुकानों को सील कर नोटिस चस्पा किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक धर्मेन्द्र एवं विमल उपाध्याय के साथ ब्लॉक स्तरीय टीम सदस्य डॉ. आमिर खान एवं डॉ अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed