फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Children Dies Due To Drowning In Pit Filled Water Mainpuri News

मैनपुरीः पानी भरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 01 Jun 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Jun 2020 12:02 AM IST
सार

चार बच्चों की मौत के बाद गांव में मचा कोहराम
 

विज्ञापन
Four Children Dies Due To Drowning In Pit Filled Water Mainpuri News
बच्चों को सैफई ले जाने के लिए मंगाई एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जनपद के बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव बीनेपुर के पास चार बच्चे गड्ढे में भरे पानी में डूब गए। रविवार देर शाम पुलिस ने तीन बच्चों के शव बरामद किए। एक बच्चे को गंभीर हालत में सैफई भेजा गया। बच्चों के शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सैफई मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने चौथे बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गांव बीनेपुर निवासी गजराज कठेरिया का दस वर्षीय पुत्र सनी कुमार, वीरेंद्र जाटव का नौ वर्षीय पुत्र सूरज कुमार, गांव के ही अनुज (9) पुत्र हरपाल व धर्मवीर (9) पुत्र मुकेश के साथ रविवार शाम बकरी चराने के लिए खेतों की ओर गए थे। काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन


मैनपुरीः मौत के बाद वृद्घ की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सील किया मोहल्ला
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने गांव के पास ही स्थित एक भट्ठे के पास पानी से भरे गड्ढे के किनारे बच्चों के कपड़े देखे। आनन-फानन में जानकारी थाना पुलिस को दी गई। रात करीब नौ बजे बरनाहल और घिरोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढे में बच्चों की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। 

हादसे में सनी, धर्मवीर उर्फ बहादुर व अनुज की मौत हो गई। सूरज को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

एक साथ चार बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि ईंट पथाई के लिए भट्ठे के पास मिट्टी की खोदाई की गई थी। हाल ही में हुई बारिश का पानी गड्ढे में भर गया। पानी में नहाते समय हादसा हुआ। थानाध्यक्ष बरनाहल सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया कि पानी में डूबने से बच्चों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed