फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four accused of waving blue flags at Parshuram Chowk arrested

Agra News: परशुराम चौक पर नीले झंडे लहराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2026 03:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Apr 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Four accused of waving blue flags at Parshuram Chowk arrested
आगरा। सिकंदरा पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी के परशुराम चौक पर नीले झंडे लहराने के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। एसीपी कोर्ट में पेश कर सभी को जेल भेजा गया। आरोपियों के गिरफ्तार होने पर ब्राह्मण समाज का गुस्सा शांत हुआ। वहीं शनिवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच चौक पर साप्ताहिक महाआरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बीती 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर बाइक रैली के दौरान कुछ युवक परशुराम चौक पर स्थापित प्रतिमा पर चप्पल, जूते पहने चढ़ गए थे। उन्होंने हाथों में नीले झंडे लहराते हुए वीडियो भी बनाए थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया था। समाज ने लगातार दो दिन तक प्रदर्शन किया और पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि पुलिस ने उसी दिन अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश शुरू की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात जगदीशपुरा निवासी दक्ष कर्दम, प्रशांत निगम, शिवम और पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया गया। उन पर दर्ज प्राथमिकी में सात साल से कम सजा का प्रावधान था। चारों आरोपियों का शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया। शनिवार को उन्हें एसीपी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रिमांड स्वीकृत कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था और उन्हें माहौल खराब होने का अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशुराम चौक पर हुई महाआरती
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ब्राह्मण समाज का आक्रोश शांत हो गया। शनिवार को आवास विकास कॉलोनी में स्थित परशुराम चौक पर साप्ताहिक महाआरती धूमधाम से संपन्न हुई। सर्व समाज के लोगों इसमें शामिल हुए। पंडित विनोद गर्गाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की आरती की और एकता का संकल्प लिया। भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस दौरान भगवान परशुराम चौक स्थापना समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पार्षद गौरव शर्मा, सुनील पाराशर, मुकेश पालीवाल, नरेश दीक्षित, सुधीर शर्मा, मनोज शर्मा, राधा शर्मा, मंजू शर्मा, कुलदीप शर्मा, गिरिजाशंकर शर्मा, सोनू पंडित आदि मौजूद रहे।


परशुराम कुटुंब यात्रा 22 को
रविवार को परशुराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों के दौरान पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेगी। पार्षद गौरव शर्मा ने बताया कि 22 अप्रैल को आवास विकास में महर्षि भगवान परशुराम सेवा कुटुंब यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में 31 से अधिक झांकियों के साथ भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। पुलिस इन सभी आयोजनों के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed