UP: लग्जरी कार में बैठकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार आरोपी गिरफ्तार, मिनटों में बदल देते थे लोकेशन
पकड़े गए युवक आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते थे। इनसे लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। लैपटॉप में क्रिकेट मैच की तस्वीरें मिली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की पॉश कॉलोनी में कोठी और अपार्टमेंट के फ्लैटों में आईपीएल सटोरियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापा मार रही है। बचने के लिए अब सटोरिए कारों में मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे हैं। इससे इनकी लोकेशन भी बदलती रहती है। रकाबगंज पुलिस ने शनिवार को कार में सट्टा लगाते हुए चार सटोरियों को गिरफ्तार किया। इनसे 10 हजार रुपये, 10 मोबाइल व आधार कार्ड बरामद किए गए।
चार आरोपी गिरफ्तार
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आईपीएल के क्रिकेट मैचों में एप के माध्यमों से ऑनलाइन सट्टा लगा रहे बुकियों को पकड़ने के निर्देश पुलिस कमिश्नर डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने दिए हैं। थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। शनिवार को थाना फूल सैयद चौराहे के पास एक कार में चार लोगों को पकड़ा गया। वो चेन्नई सुपर किंग्स पर सट्टा लगा रहे थे।
ये भी पढ़ें - सुनार से कर रहे थे चालाकी: बेचने लाए सोने के आभूषणों की जांच में बड़ा खुलासा, दोनों पहुंचे हवालात
इस तरह लगा रहे थे सट्टा
आरोपियों में दहतोरा निवासी राजवीर सिंह, कुलदीप, प्रशांत और बमरौली कटरा के गांव सरबतपुर निवासी सर्वेश कुमार हैं। पूछताछ में पता चला कि मोबाइल पर लाइव लाइन एप क्रेक्स और क्रिकेट लाइन गुरु एप डाउनलोड करके रखते हैं। इसके माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हैं। ग्राहक उन्हें कॉल करके रकम बताते हैं। जीतने पर रकम उन्हें दी जाती है। वो लोग अपने पास गलत नाम और पते का आधार कार्ड रखते हैं। जिससे पुलिस के पकड़ने पर दिखा सकें।