{"_id":"5cb18519bdec2214130e778e","slug":"former-up-minister-avadhpal-singh-yadav-slams-sp-bsp-alliance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री ने बताई बसपा छोड़ने की वजह, सपा को भी लिया निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री ने बताई बसपा छोड़ने की वजह, सपा को भी लिया निशाने पर
Sat, 13 Apr 2019 12:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव ने सपा-बसपा पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने सपा से गठबंधन के एलान के दिन ही बसपा छोड़ने का मन बना लिया था। वो शुक्रवार को एटा में आगरा रोड स्थित आवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन नहीं, यह ठगबंधन है। हजारों समर्थक ही नहीं, मैं स्वयं भी सपा के जुल्म का शिकार रहा हूं। हत्या के तीन फर्जी मुकदमों के साथ मुझे व मेरे बेटे को दुष्कर्म के मामले में भी फंसाने वालों के साथ मैं कैसे मंच साझा कर सकता हूं?
अवधपाल ने कहा कि जिनकी वजह से हजारों कार्यकर्ताओं को जिला छोड़कर भागना पड़ा, ऐसे लोगों के साथ गठबंधन कार्यकर्ताओं का अपमान है। जुल्म के विरोध से जन्मी बसपा अपनी पहचान खो रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि बिना शर्त भाजपा में आए हैं और हर जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं।

'बेमेल गठबंधन की निकलेगी हवा'
उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। बेमेल गठबंधन की हवा निकल रही है। प्रदेश में भी सर्वाधिक सीटें भाजपा ही जीतेगी। इस दौरान भाजपा में शामिल हुए पूर्व एमएलसी चंद्र प्रताप सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणजीत सिंह यादव, रामविलास यादव आदि मौजूद रहे।
बता दें कि अवधपाल सिंह यादव बसपा के कद्दावर नेताओं में शूमार थे। वो पहली बार 1991 के विधानसभा चुनाव में अलीगंज से विधायक चुने गए। इसके बाद 1993 में फिर से अलीगंज से चुनाव जीता।
1995 में वो बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत गए। उन्हें प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वो 1998 में विधान परिषद सदस्य चुने गए। वर्ष 2007 में फिर से बसपा के टिकट पर विधायक बने और बसपा सरकार ने उन्हें स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बनाया गया।
प्रचार के दौरान आपस में ही भिड़ गए भाजपा कार्यकर्ता, देखें वीडियो