फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Para Commando to prove himself dead murdered labourer dead body burnt after keeping Aadhar card

पूर्व पैरा कमांडो की साजिश: खुद को मरा हुआ करना था साबित, इसलिए मजदूर का किया कत्ल; आधार कार्ड रख लाश को जलाया

Fri, 31 May 2024 07:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 May 2024 07:08 AM IST
सार

पूर्व पैरा कमांडो ने खुद को मुर्दा साबित करने की ऐसी साजिश रची कि पुलिस भी हैरान रह गई। उसने एक मजदूर को बुलाया। उसे शराब पिलाई और फिर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी जेब में अपने आधारकार्ड व अन्य दस्तावेज रख शव को जला दिया।

 

विज्ञापन
Former Para Commando to prove himself dead murdered labourer dead body burnt after keeping Aadhar card
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्ज से बचने को पूर्व पैरा कमांडो ने खुद को मुर्दा साबित करने की गहरी साजिश रची। एक मजदूर को बुलाया। उसे शराब पिलाई। फिर दोस्त के साथ उसकी हत्या कर दी। पहचान न हो सके इसलिए शव को जला दिया। उसकी जेब में अपना आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज रख दिए। लेकिन, हत्या में शामिल दोस्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया और सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन


अछनेरा के कचौरा गांव निवासी हुसैन महाराष्ट्र के पनवेल में होटल संचालक है। वह सेना का पूर्व पैरा कमांडो है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के लालबाग क्षेत्र में 25 मई को कुंडी भंडारा इलाके में पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिला। मृतक के पैंट की जेब से पर्स में हुसैन चौधरी निवासी सैनिक नगर, आगरा का आाधार कार्ड, अन्य दस्तावेज व मोबाइल नंबर मिले। एमपी पुलिस को जांच में पता चला कि हुसैन पनवेल में अपने साथी गणेश शर्मा के साथ होटल चलाता है।
विज्ञापन


पुलिस ने गणेश शर्मा को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि हुसैन पर बहुत कर्ज था। इससे बचने के लिए उसने खुद को मृतक साबित करने की साजिश रची। मनमाड़ से मजदूरी के नाम पर एक युवक को लाया। पहले उसे शराब पिलाई। फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। उसकी जेब में अपना आधार कार्ड रख दिया। जिससे मृतक की पहचान हुसैन चौधरी के रूप में हो सके। हुसैन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित की गई हैं। प्
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अछनेरा ने बताया कि उनसे एमपी पुलिस ने संपर्क नहीं किया। आरोपी हुसैन कचोरा का रहने वाला था। लंबे समय से वह महाराष्ट्र में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed