फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Mp Prabhu Dayal Kathreia Demand Ticket For Son From Agra Rural Vidhansabha Seat

आगरा: बेटे को सक्रिय राजनीति में लाने के लिए शक्ति प्रदर्शन, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया ने टिकट के लिए कही ये बात

Tue, 26 Oct 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 26 Oct 2021 12:02 AM IST
सार

फिरोजाबाद के पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभु दयाल कठेरिया ने सोमवार को एक कार्यक्रम में अपने बेटे के लिए ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट की बात कही।

विज्ञापन
Former Mp Prabhu Dayal Kathreia Demand Ticket For Son From Agra Rural Vidhansabha Seat
आगरा: कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सैनिक सेवा संघ ओर से सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड मैरिज होम में आयोजित समारोह में वीर नारियों, पूर्व सैनिक और जिला पंचायत के प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया। 

विज्ञापन

अभिनंदन समारोह में कठेरिया ने कहा कि वीर नारियों के त्याग और समर्पण के कारण ही आज हम और हमारा देश सुरक्षित है। कार्यक्रम में 30 वीर नारियों के साथ ही पूर्व सैन्य अधिकारी और कर्मचारियों को उनकी देश सेवा के लिए सम्मानित करने में गौरव का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में जीते हमारे पंचायत सदस्य, बीडीसी भी सम्मान के हकदार हैं। पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान करना गर्व की बात है। ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मनोज कुमार शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान सांसद पुत्र अरुणकांत कठेरिया का पंचायत प्रतिनिधियों ने 101 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रताप सिंह चाहर, कैप्टन महेश, सत्यदेव शर्मा आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं। 
विज्ञापन


बेटे को सक्रिय राजनीति में लाने को किया शक्ति प्रदर्शन
फिरोजाबाद के पूर्व सांसद और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभूदयाल कठेरिया ने पूर्व सैनिक, वीर नारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के स्वागत समारोह में अपने बेटे अरुणकांत को सक्रिय राजनीति में लाने की बात कही। ग्रामीण विधानसभा से टिकट दिए जाने की बात कही। कहा कि उन्हें हर वर्ग के मतदाताओं का समर्थन हासिल है। कार्यक्रम में ग्रामीण विधानसभा के साथ ही आसपास के क्षेत्र से ही बड़ी संख्या में कठेरिया के समर्थकों ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी: कड़ी सुरक्षा में आगरा केंद्रीय कारागार लाए गए 13 और कश्मीरी बंदी, विशेष बैरक में इंतजाम, कोरोना टेस्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed