{"_id":"5c5d57b9bdec227376727ed7","slug":"former-minister-chaudhary-bashir-did-not-surrender-in-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि घोटाला: पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने नहीं किया सरेंडर, हाईकोर्ट से मांगी मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि घोटाला: पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने नहीं किया सरेंडर, हाईकोर्ट से मांगी मोहलत
Fri, 08 Feb 2019 03:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Feb 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री चौधरी बशीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक निधि घोटाले में फरार चल रहे पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने सरेंडर करने के बजाय एक बार फिर मोहलत मांग ली है। उन्होंने जो सरेंडर की अर्जी दी थी, उस पर सात फरवरी की तारीख थी। वो कोर्ट में नहीं पहुंचे।
उनके करीबी लोग कह रहे हैं कि वो बीमार हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में अर्जी देकर सरेंडर के लिए मोहलत मांगी है। उनका कहना है कि उन्हें हाईकोर्ट से 30 दिन की मोहलत मिल गई है। अगर तबीयत ठीक रही तो वो 15 फरवरी तक सरेंडर कर देंगे।
उधर, विजिलेंस अधिकारियों के सामने परेशानी यह है कि सरेंडर अर्जी के कारण वह बशीर को गिरफ्तार नहीं कर पा रहे हैं। बशीर पहले भी सरेंडर के लिए मोहलत मांग चुके हैं। उन्हें गुरुवार को मेरठ स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में सरेंडर करना था।

यह है मामला
चौधरी बशीर आगरा की छावनी विधानसभा सीट से 2002 में बसपा के टिकट पर जीते थे। बाद में सपा में चले गए थे। सपा की तत्कालीन मुलायम सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था।
वर्ष 2002 से 2007 तक के कार्यकाल में उनकी विधायक निधि में घोटाले के आरोप लगे। कागजों में ही काम कराए गए, मौके पर कुछ नहीं हुआ और पैसा पूरा ले लिया गया। बशीर ने चहेते स्कूलों में निधि बांट दी।
11 साल पहले दर्ज हुआ था केस
वर्ष 2008 में ताजगंज थाना में केस दर्ज करा दिया। इसमें स्कूल संचालक, सांख्यिकी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तथा चौधरी बशीर आरोपी है। बशीर को छोड़कर अन्य अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।