फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former judicial officer's wife commits suicide by jumping from the eighth floor of her apartment in Gurugram

ब्लड कैंसर का दर्द: पूर्व न्यायिक अधिकारी की पत्नी ने आठवीं मंजिल से लगा दी छलांग, एम्स में चल रहा था इलाज

Wed, 05 Nov 2025 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 05 Nov 2025 02:41 AM IST
सार

कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग महिला ने सोमवार रात सेक्टर-43 में आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में सामने आया कि वह पिछले काफी समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थीं। दवाइयां ले रही थीं।
 

विज्ञापन
Former judicial officer's wife commits suicide by jumping from the eighth floor of her apartment in Gurugram
पूर्व जज का घर

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा के सिविल लाइंस निवासी पूर्व न्यायिक अधिकारी शैलेंद्र दत्त पालीवाल की कैंसर पीड़ित पत्नी अनीता पालीवाल ने सोमवार रात को गुरुग्राम के सुशांत लोक थाना क्षेत्र में सेक्टर-43 स्थित अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। परिजन किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


सिद्धार्थ अपार्टमेंट, सिविल लाइंस, न्यू आगरा निवासी शैलेंद्र दत्त पालीवाल पूर्व जज हैं। काॅलोनी के लोगों ने बताया कि उनकी पत्नी अनीता (65 वर्ष) का इलाज काफी समय से दिल्ली के एम्स में चल रहा था। इलाज के चलते वह अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-43 स्थित सुजान विहार में किराये पर रह रही थीं। सोमवार की रात करीब 10:45 बजे वह इमारत की आठवीं मंजिल पर गईं और कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजन उनको अस्पताल लेकर गए मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सुशांत लोक थाने की पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। एफएसएल और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। परिवार वालों के बयान दर्ज किए हैं। जांच अधिकारी करण ने बताया कि जांच में सामने आया है कि ब्लड कैंसर की वजह से परेशान होने के कारण महिला ने आत्महत्या की है। इसके अलावा और कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सोसायटी के लोगों ने भी शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed