{"_id":"67cc2d7c85555289ef0e0fb9","slug":"former-indian-cricketer-anil-kumble-visited-taj-mahal-in-agra-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने देखा ताजमहल, स्मारक की खूबसूरती में खोए; पर्यटकों के साथ खिंचवाए फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने देखा ताजमहल, स्मारक की खूबसूरती में खोए; पर्यटकों के साथ खिंचवाए फोटो
Sat, 08 Mar 2025 11:59 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:59 PM IST
सार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने ताजमहल भ्रमण के दाैरान कई तस्वीरें खिंचवाई। पर्यटकों को भी उन्होंने निराश नहीं किया। इसके साथ ही स्मारक के इतिहास के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
ताज देखने पहुंचे अनिल कुंबले।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला दिवस पर अपनी पत्नी चेतना को दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल दिखाने पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले आगरा पहुंचे। उन्होंने सूर्योदय के समय सुनहरी किरणों से दमक रहे संगमरमरी ताजमहल का दीदार किया। पत्नी के साथ कुंबले एक घंटे तक ताजमहल में रहे। उन्होंने कैमरे में तस्वीरें भी कैद कीं।
पर्यटकों ने उन्हें देखते ही पहचान लिया। फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ के लिए उनकी ओर दौड़ पड़े। प्रशंसकों ने उनके साथ ताज में फोटो खिंचवाए। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और स्पिनर कुंबले ने गाइड से ताज की वास्तुकला, पच्चीकारी के बारे में पूछा।
मुख्य मकबरे में दोहरे गुंबद के कारण आवाज के ईको करने की भी जानकारी ली। उन्होंने पत्नी के साथ डायना सीट पर फोटो खिंचवाई। कुंबले ने विजिटर बुक में लिखा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अच्छी तरह से ताजमहल की देखभाल कर रहा है। उसे शानदार तरीके से संरक्षित रखने के लिए एएसआई को बधाई। अच्छा काम करते रहिए। वह आगरा किला भी देखने गए, जहां उन्होंने मुसम्मन बुर्ज, दीवान-ए-खास, जहांगीरी महल और दीवान-ए-आम परिसर को देखा।