फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Congress MLA Prempal Samrat passes away in Etah

स्मृति शेष: सोनिया गांधी को पीएम बनाए जाने की मांग को लेकर पेड़ पर चढ़ गए थे कांग्रेस नेता प्रेमपाल सम्राट

Thu, 01 Sep 2022 01:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Sep 2022 01:09 PM IST
सार

जलेसर विधानसभा सीट से विधायक रहे कांग्रेस नेता प्रेमपाल सम्राट का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार को उनके पैतृक गांव बरा भौंडेला में अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Former Congress MLA Prempal Samrat passes away in Etah
प्रेमपाल सम्राट ने सोनिया गांधी को पीएम बनाए जाने की उठाई थी मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जलेसर विधानसभा सीट से विधायक रहे कांग्रेस नेता प्रेमपाल सम्राट का बुधवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उनके शव को पैतृक गांव बरा भौंडेला लाकर अंतिम संस्कार किया गया। पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा ने उनके पुत्र को पत्र के माध्यम से शोक संदेश भेजा है। प्रेमपाल सम्राट की राजनीति में अलग पहचान थी। 

विज्ञापन


वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला था, तब प्रेमपाल सम्राट सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर दिल्ली में पेड़ पर चढ़ गए थे। उन्होंने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया था। इस घटना के बाद वह कई दिनों तक सुर्खियों में रहे। 2014 में एटा रेल विस्तार के लिए भी उन्होंने पेड़ पर चढ़कर प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन

1985 में जीता था चुनाव 

प्रेमपाल सम्राट ने 1985 में जलेसर सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। जीवन भर उनकी कांग्रेस में आस्था रही। बढ़ती उम्र के साथ ही वह कुछ बीमारियों से परेशान चल रहे थे। करीब तीन महीने पहले उन्हें पैरालाइसिस का अटैक हुआ था। जिसके बाद दिल्ली से उनका इलाज शुरू कराया गया। एक महीने पहले ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ली अंतिम सांस

बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। शाम के समय उनके शव को पैतृक गांव अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के बरा भौंडेला लाया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस नेता उमड़ पड़े। एसडीएम रामनयन और सीओ राघवेंद्र सिंह भी पहुंचे। शाम को ही गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

कांग्रेस नेता के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। प्रदेश सचिव मुनेंद्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष गंगासहाय लोधी, शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर, भोले भाई, अनिल सोलंकी, राजकुमार सक्सेना, शमीउद्दीन, विजय कुमार, नौशाद अली आदि कांग्रेस नेताओं उनके घर पहुंचकर दुख व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed