फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former chairman Chand Ali caught in the case of fraud fir registered

Kasganj: अमांपुर के तत्कालीन चेयरमैन चांद अली धोखाधड़ी के मामले में फंसे, दर्ज हुआ केस

Fri, 31 Mar 2023 05:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 05:57 PM IST
सार

अमांपुर के तत्कालीन चेयरमैन पर धोखाधड़ी और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही महिला ने छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
former chairman Chand Ali caught in the case of fraud fir registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कासगंज के अमांपुर नगर पंचायत के तत्कालीन चेयरमैन चांद अली पर कस्बे की एक महिला ने नगर पंचायत की दुकान आवंटन के नाम पर रुपये हड़पने सहित छेड़छाड़ मारपीट आदि के गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना पुलिस ने एसपी के निर्देश पर महिला की तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, मारपीट, छेड़छाड़ आदि की धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

ये है मामला 

कस्बे की एक महिला ने यह गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति की मृत्यु दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसकी एक पुत्री है। वह चूड़ी बेचकर अपना गुजारा करती है। नगर पंचायत अमांपुर के द्वारा 2022 में दुकानों का आवंटन किया जा रहा था। जिसके लिए तत्कालीन चेयरमैन से मुलाकात की। तत्कालीन चेयरमैन को तीन बार में दो लाख रुपये दिए गए। जिसमें 50 हजार रुपये की रसीद 11 अप्रैल 2022 को काटकर दी गई। शेष रुपये अपने पास रख लिए। महिला ने आरोप लगाया कि 19 जनवरी को वह अपना पैसा मांगने के लिए पूर्व चेयरमैन के घर गईं तो चेयरमैन ने मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपों पर मामला दर्ज कर लिया है। अमांपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: दूल्हा आया ना बारात..., पूरी रात दुल्हन करती रही इंतजार, हैरान कर देगी इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले तत्कालीन चेयरमैन

तत्कालीन चेयरमैन चांद अली का कहना है कि नगर पंचायत की दुकानों का आवंटन नीलामी के माध्यम से किया था। महिला को एक दुकान आंवटित की गई, लेकिन महिला ने यह दुकान नहीं ली। जिससे नगर पंचायत ने जमा सिक्योरिटी जब्त कर ली। उन्होंने कहा कि महिला के आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed