फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former block chief dies after being hit by train identified through mobile

Agra: ट्रेन से कटकर पूर्व ब्लाक प्रमुख की मौत, मोबाइल से हो सकी पहचान

Sat, 27 Jul 2024 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 09:18 AM IST
सार

पूर्व ब्लाक प्रमुख की मौत की खबर मिलने के बाद उनके शुभचिंतक घर पहुंच गए। ट्रेन से वे कैसे कट गए, इस बारे में कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। 
 

विज्ञापन
Former block chief dies after being hit by train identified through mobile
train new - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से बिचपुरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र कुमार शर्मा उर्फ रज्जो पंडित (78) की मौत हो गई। सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस और जीआरपी पहुंच गई। 
विज्ञापन


जीआरपी थाना, मथुरा ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पास मिले मोबाइल से पहचान हो सकी। राजेंद्र कुमार आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-5 में रहते थे।

घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। राजेंद्र रेलवे लाइन पर क्या करने आए थे, यह पता नहीं चल सका है। जीआरपी जांच में जुटी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed