फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former BJP MP Prabhudayal Katheria Faces FIR over Rifle Firing and Image Tarnishing Conspiracy in Firozabad

UP: मंच से पूर्व सांसद कठेरिया के लिए अपशब्द...एक साल बाद दर्ज हुआ केस, जानें पूरा मामला

Mon, 15 Sep 2025 07:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 07:52 AM IST
सार

तीन बार के सांसद रहे प्रभुदयाल कठेरिया को लेकर मंच से अपशब्द कहे जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक साल बाद पूर्व सांसद के भाई द्वारा शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Former BJP MP Prabhudayal Katheria Faces FIR over Rifle Firing and Image Tarnishing Conspiracy in Firozabad
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूल रूप से बाह के चौसिंगी गांव के रहने वाले प्रभुदयाल कठेरिया फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर तीन बार सांसद रहे। उनके चचेरे भाइयों ने चौसिंगी गांव में पूर्व सांसद की छवि को धूमिल करने के लिए मीटिंग बुलाए जाने, मंच से अमर्यादित भाषा में गाली दिए जाने, रायफल से गोली चलाने के आरोप में तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना पिछले साल 14 अक्तूबर की बताई गई है।
विज्ञापन


चौसिंगी गांव रहने वाले के चचेरे भाई ओमप्रकाश उर्फ पप्पू कठेरिया, उम्मेद सिंह कठेरिया ने पुलिस कमिश्नर को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि पिछले साल 14 अक्तूबर को गांव (हाल निवासी निहाल बिहार कॉलोनी, दिल्ली) के निर्मल उर्फ सागर ने तीन बार सांसद रहे भाई प्रभुदयाल कठेरिया के विरुद्ध साजिश के तहत उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से मीटिंग बुलाई थी। जिसमें गांव का कोई व्यक्ति शामिल नहीं था। चार गाड़ियों में भरकर बाहर के लोग बुलाए थे। जिनमें अकलपुर, फिरोजाबाद के श्याम कठेरिया, उनकी बेटी जमुना, निर्मल उर्फ सागर शामिल थे।
विज्ञापन


आरोप है कि निर्मल उर्फ सागर ने अपने पिता सियाराम की लाइसेंसी रायफल से गांव निवासी उमेश पर फायर झोंक दिया। गोली उमेश की पुत्री पूजा के कान को छूकर निकल गई। मीटिंग में मंच से चारों ने पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया को गाली देते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। गांव में जुए का फड़ लगवाने का आरोप भी प्रार्थनापत्र में लगाया गया है। एक साल पहले 15 अक्तूबर को लिखे गए प्रार्थनापत्र पर बाह पुलिस ने 10 सितंबर को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एसीपी राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, थाना प्रभारी बाह का कहना है कि तहरीर थाने तक आने में इतनी देरी कैसी हुई। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed