{"_id":"65c8fd6a7da4ca96cd037496","slug":"former-agra-mayor-naveen-jain-has-been-made-rajya-sabha-candidate-from-minority-quota-by-bjp-2024-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा ने नवीन जैन को बनाया उम्मीदवार, लोकसभा की थी तैयारी... अब पहुंचेंगे राज्यसभा; पढ़ें उनका पूरा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा ने नवीन जैन को बनाया उम्मीदवार, लोकसभा की थी तैयारी... अब पहुंचेंगे राज्यसभा; पढ़ें उनका पूरा सफर
Sun, 11 Feb 2024 10:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:33 PM IST
सार
भाजपा ने आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। यह लोकसभा की तैयारी कर रहे थे। अब राज्यसभा पहुंचेंगे। आगे पढ़ें और उनका पूरा सफर जानें...
विज्ञापन
समर्थकों के साथ पूर्व महापौर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन को पार्टी ने अल्पसंख्यक कोटे से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। संगठन का लंबा अनुभव रखने वाले जैन का भाजपा में लंबा राजनीतिक करियर रहा है। आगरा का महापौर रहते हुए उन्होंने शहर की तस्वीर को बदलने के लिए ताकत झोंक दी थी। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत पार्षद का चुनाव जीतकर की थी।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से राज्यसभा भेजने वालों में पूर्व महापौर और उद्योगपति नवीन जैन के नाम पर मुहर लगा दी है। हालांकि पार्टी के भरोसेमंद नवीन जैन फिरोजाबाद और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह दोनों लोकसभा क्षेत्रों में सक्रिय होकर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों में अपने होर्डिंग भी लगा रखे थे। लेकिन, अब पार्टी ने उन्हें उच्च सदन में भेजने का फैसला किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता केके भारद्वाज का कहना है कि भाजपा के सात राज्यसभा सांसद नाम की घोषणा के साथ ही उच्च सदन पहुंच जाएंगे। इनमें जैन का नाम सातवें क्रमांक पर है। चूंकि अब रालोद के विधायक भी भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे, ऐसे में पार्टी के पास अतिरिक्त मत हैं।
पार्षद से राज्यसभा सांसद तक का सफर
पूर्व महापौर नवीन जैन के राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में भाजपा के टिकट से पुराने शहर से पार्षद का चुनाव लड़कर की थी। इसी सदन में वह डिप्टी मेयर चुने गए। इसके बाद वह ब्रज क्षेत्र के सह कोषाध्यक्ष और बाद में प्रदेश में सह कोषाध्यक्ष बनाए गए। दो बार लोकसभा चुनाव में सांसद रामशंकर कठेरिया के चुनाव संयोजक रहे।
वह वर्ष 2017 में वह भाजपा से आगरा के महापौर चुने गए। इसी दरम्यान उन्हें ऑल इंडिया मेयर काउंसिल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। आगरा में मेयर रहते हुए उन्होंने नवीन आगरा, क्लीन आगरा का स्लोगन देकर शहर को डलाबघर मुक्त रखने, डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था और शहर के चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य किए। चौराहों की सूरत को बदल डाला।